फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   group of women caught escaped convict

पहाड़ी महिलाओंं की बहादुरी, पुलिस हिरासत से फरार अपराधी को पकड़ा

Fri, 15 Jul 2016 08:43 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो / अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 15 Jul 2016 08:43 AM IST
विज्ञापन
group of women caught escaped convict
गिरफ्तार

जो मुल्जिम पुलिस की हिरासत से हथकड़ी समेत भाग निकला था, उसे गुरना की चार महिलाओं ने न सिर्फ जंगल से खदेड़ा बल्कि उसे पुलिस को भी सौंपा। पुलिस अब इन महिलाओं को सम्मानित करेगी।

विज्ञापन


गंगोलीहाट, भुल्यूड़ा निवासी प्रकाश लाल सोमवार रात पिथौरागढ़ लाते वक्त गुरना मंदिर के पास से पुलिस अभिरक्षा से हथकड़ी समेत फरार हो गया था। प्रकाश पर पत्नि और बहनों से मारपीट करने का आरोप है।
विज्ञापन


यहां से भागकर यह आरोपी गुरना से एक किलोमीटर दूर कोट की धार के जंगल में छिप गया। बुधवार को भारती भट्ट, दीपा भट्ट, सरोज भट्ट और निर्मला इस जंगल में घास काटने पहुंची। यहां इन महिलाओं ने प्रकाश को बैठे हुए देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं यदि साहस नहीं दिखाती तो आरोपी पकड़ में नहीं आता

group of women caught escaped convict
police - फोटो : अमर उजाला

प्रकाश के हाथ में हथकड़ी लगी देखकर महिलाओं की समझ में माजरा आ भी गया। महिलाओं ने साहस का परिचय दिया और दरांतियां दिखाकर प्रकाश लाल को घेर लिया।

महिलाओं ने न सिर्फ प्रकाश को भागने नहीं दिया, बल्कि उसे घेरकर गुरना कस्बे तक पहुंचाया। गुरना में पैरालीगल वालियंटियर हीरा सिंह और स्थानीय निवासी जमन सिंह ने इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा को दी।  मौके पर पहुंचे सीओ हिमांशु साह और कोतवाली पुलिस ने प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी ने कहा कि फरार आरोपी को पकड़ने वाली महिलाओं और स्थानीय लोगों को पुलिस की मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में सम्मानित किया जाएगा। एसपी ने बताया कि प्रकाश के खिलाफ पहले से ही धारा 151, 107 /116 में मुकदमा दर्ज है।

अब उसके खिलाफ अभिरक्षा से भागने के आरोप में नया मुकदमा दर्ज होगा। गुरना की जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी भट्ट और समाजसेवी राजेंद्र भट्ट ने कहा कि महिलाएं यदि साहस नहीं दिखाती तो आरोपी पकड़ में नहीं आता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed