फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Group C Recruitment Exam on 1000 posts will held very soon in Uttarakhand

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवा हो जाएं तैयार, समूह-ग के एक हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती परीक्षा

Sat, 12 Sep 2020 02:30 AM IST
अलका त्यागी भूपेंद्र राणा, अमर उजाला, देहरादून
भूपेंद्र राणा, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 12 Sep 2020 02:30 AM IST
सार

  • प्रदेश सरकार ने दी परीक्षाएं कराने की अनुमति
  • एक लाख से अधिक उम्मीदवार कर रहे हैं भर्ती परीक्षाओं का इंतजार 
  • कोविड गाइडलाइन का पालन कर आयोग जारी करेगा परीक्षाओं की एसओपी

विज्ञापन
Group C Recruitment Exam on 1000 posts will held very soon in Uttarakhand
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में समूह ग के एक हजार से अधिक पदों पर भर्ती परीक्षा का रास्ता साफ हो गया है। प्रदेश सरकार ने कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भर्ती परीक्षाएं कराने की अनुमति दे दी है। इससे एक लाख से अधिक उम्मीदवारों का भर्ती परीक्षाओं के लिए इंतजार खत्म होगा। आयोग की ओर से भर्ती परीक्षाओं के लिए एसओपी तैयार की जाएगी। जिसके बाद अक्तूबर व नवंबर माह में परीक्षाएं आयोजित होंगी। 

विज्ञापन


कोविड महामारी से बचाव के लिए सरकार ने प्रदेश में 22 मार्च से लॉकडाउन घोषित किया था। इसी के चलते अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 मार्च से होने वाली भर्ती परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। वर्तमान में आयोग के पास एक हजार से अधिक पदों की छह लिखित परीक्षाएं होनी हैं।
विज्ञापन


आयोग ने सरकार से परीक्षाएं कराने की अनुमति मांगी थी। कार्मिक विभाग ने इसकी अनुमति देते हुए अनलॉक-4 के दिशा निर्देश के अनुसार आयोग को एसओपी तैयार करने को कहा है। अब आयोग सहायक लेखाकार पंत नगर, जेई इलेक्ट्रिकल, जेई सिविल, सहायक कृषि अधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी, आबकारी प्रवर्तन सिपाही पदों की परीक्षाओं की तैयारियों में जुट गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पदों के भरे जा रहे आवेदन फार्म

विभिन्न विभागों में वैयक्तिक सहायक व आशुलिपिक के 158 पदों और शहरी विकास विभाग में लेखा लिपिक के 142 पदों के लिए वर्तमान में आवेदन भरे जा रहे हैं। 14 सितंबर को आवेदन भरने की अंतिम तिथि है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है। उनके पास अब दो दिन का समय है। 

तीन साल में 59 परीक्षाएं, छह हजार को दी नौकरी
समूह ग पदों की भर्ती के लिए सरकार ने वर्ष 2014 में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का गठन किया। बीते तीन सालों में चयन आयोग में 59 भर्ती परीक्षाएं आयोजित कर छह हजार पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी की है। इस चयन वर्ष में आयोग ने 2500 खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। वहीं, तीन हजार से अधिक पदों की आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
 

सरकार से भर्ती परीक्षाएं कराने की अनुमति मिल गई। आयोग की ओर से एसओपी तैयार कर अक्तूबर व नवंबर में परीक्षाएं कराने के लिए तारीख निर्धारित की जाएगी। अनलॉक-4 में भर्ती परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों पर जांच कराने या क्वारंटीन होने शर्त लागू नहीं होगी।
- संतोष बडोनी, सचिव, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed