{"_id":"b115e6d485f415fe4bd93b5f24ba3c0b","slug":"group-c-post-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधर में युवा, पद हैं या नहीं, पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधर में युवा, पद हैं या नहीं, पता नहीं
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 30 Oct 2013 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में समूह ग के तहत ग्रुप 28 के पद संख्या 38 व 40 के 11 पदों को मृत घोषित किए जाने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है।
विज्ञापन
12 पद जीवित
वित्त सचिव भास्करानंद की ओर से ऑडिट निदेशालय को भेजे गए पत्र पर गौर करें तो ऑडिट निदेशालय स्वीकार कर चुका है कि इनमें से 12 पद जीवित हैं। वहीं निदेशालय पद न होने की बात भी कर रहा है।
उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से इसी वर्ष जुलाई माह में कोषागार विभाग के कनिष्ठ सहायक व आशुलिपिक भर्ती के लिए चयन सूची जारी की गई थी। इस सूची में 10 कनिष्ठ सहायक व एक आशुलिपिक पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों का नाम कोषागार विभाग को भेजा गया।
विज्ञापन
यह पद मृत घोषित
विभाग ने वापस पत्र भेजकर बताया कि यह पद मृत घोषित किए जा चुके हैं। इस बीच शासन स्तर पर पत्र व्यवहार शुरू हुआ तो पता चला कि ऑडिट निदेशालय की ओर से उप निदेशक ऑडिट ने 8 अक्तूबर को पत्र के माध्यम से शासन को बताया था कि 12 पद जीवित हैं, लेकिन दूसरे पत्र में बता दिया गया कि कोई पद जीवित नहीं है।
विज्ञापन
17 अक्तूबर को वित्त सचिव भास्करानंद ने लेखा परीक्षा ऑडिट निदेशालय को पत्र भेजकर स्थिति साफ करने के निर्देश दिए हैं। बहरहाल, अभी तक पद हैं या नहीं, इस पर असमंजस बरकरार है और युवा नौकरी के सपने देख रहे हैं।