Group C exam: परीक्षाओं के दौरान लागू की जाएगी धारा 144, लोक सेवा आयोग के चुनावी मोड प्रस्ताव पर मंथन शुरू
आयोग ने जिलास्तर पर होने वाली परीक्षाएं संबंधित जिलाधिकारी की देखरेख में कराने और एडीएम को नोडल अफसर बनाने की सिफारिश की है। परीक्षा के सुव्यवस्थित ढंग से संचालन के लिए परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्य व केंद्र प्रभारी को मजिस्ट्रेट के अधिकार दिए जाने और परीक्षा केन्द्र पर प्रशासन का एक अधिकारी तहसीलदार स्तर के नामित किया जाने की बात कही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग समूह ग की परीक्षाएं इलेक्शन मोड में कराएगा। इसके लिए आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। खास बात यह कि आयोग ने चुनाव में मतदान केंद्रों की तरह परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा(धारा 144) लागू करने का सुझाव दिया है।
इसी तरह केंद्रों तक प्रश्नपत्र पहुंचाने और उत्तर पुस्तिकाओं को तय स्थानों तक पहुंचाने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित करने का भी प्रस्ताव दिया गया है। आयोग ने जिलास्तर पर होने वाली परीक्षाएं संबंधित जिलाधिकारी की देखरेख में कराने और एडीएम को नोडल अफसर बनाने की सिफारिश की है। तहसील व नगर स्तर पर परीक्षा संचालन के पर्यवेक्षण व समन्वयन के लिए एसडीएम स्तर के जोनल मजिस्ट्रेट के तौर पर नामित किया जाए।
परीक्षा केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल भी तैनात किया जाए । परीक्षा के सुव्यवस्थित ढंग से संचालन के लिए परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्य व केंद्र प्रभारी को मजिस्ट्रेट के अधिकार दिए जाएं तथा परीक्षा केन्द्र पर प्रशासन का एक अधिकारी तहसीलदार स्तर के नामित किया जाए। साथ ही पर्याप्त परीक्षा केंद्रों समय पर उपलब्ध कराने के लिए सभी डीएम संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों को अभ्यर्थियों के लिए पर्याप्त फर्नीचर, बिजली, पेयजल, आवागमन की सुविधा वाले स्कूल चिह्नित करने के लिए निर्देशित करने का प्रस्ताव दिया है।
आयोग के प्रस्ताव पर मंथन शुरू
लोकसेवा आयोग के प्रस्ताव पर मंथन शुरू हो गया है। आयोग के पत्र पर मुख्य सचिव एसएस संधु ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए है। सचिव कार्मिक ने आयोग के प्रस्तावों पर मंथन और निर्मय लेने का कार्य शुरू कर दिया है। प्रस्ताव को जल्द मंजूरी मिलेगी।
पहले चरण में 3910 पदों पर होगी परीक्षा
पद संख्या परीक्षा की संभावित तिथि
पुलिस आरक्षी 1521 दिसंबर2022
राजस्व निरीक्षक/लेखपाल 554 जनवरी 2023
वन आरक्षी 894 फरवरी2023
सहायक लेखकार/लेखापरीक्षक 941 मार्च 2023
ये भी पढ़ें...Uttarakhand News : सिफारिश से नौकरी पाने वालों की एक और सूची वायरल, हंगामे के बाद मुकदमा
प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाएगा और परीक्षा को पारदर्शी तरीके से आयोजन करने के लिए आयोग की हर संभव मदद दी जाएगी। मुख्य सचिव को त्वरित और समयबद्ध तरीके से परीक्षाएं कराने के निर्देश दिए गए हैं। - पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री