फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand : Another list of job seekers with recommendation goes viral

Uttarakhand News : सिफारिश से नौकरी पाने वालों की एक और सूची वायरल, हंगामे के बाद मुकदमा

Sun, 18 Sep 2022 06:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 18 Sep 2022 06:35 AM IST
सार

Uttarakhand : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक वरिष्ठ पदाधिकारी की सिफारिश पर सरकारी विभागों और संस्थानों में नौकरी हासिल करने वालों की सूची शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो हंगामा मच गया। संघ के  प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल की शिकायत पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand : Another list of job seekers with recommendation goes viral
मुख्यमंत्री धामी को ज्ञापन सौंपते संघ के पदाधिकारी और स्वयंसेवक... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक वरिष्ठ पदाधिकारी की सिफारिश पर सरकारी विभागों और संस्थानों में नौकरी हासिल करने वालों की सूची शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो हंगामा मच गया। संघ के  प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल की शिकायत पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने भ्रामक समाचार प्रसारित करने वाले लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई करने की भी  बात कही है। 

विज्ञापन


आरएसएस के प्रांतीय कार्यवाह दिनेश सेमवाल के नेतृत्व में संघ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और डीजीपी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि संघ के प्रचारक युद्धवीर को बदनाम और अपमानित करने की नीयत और मंशा से फर्जी, असत्य व भ्रामक सूची बनाई गई है। इसमें कुछ लोगों के नाम लिखकर व उन्हें प्रांत प्रचारक का रिश्तेदार व नातेदार बताया गया है।  
विज्ञापन


आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2017-2022 के बीच अपने पद व प्रभाव का दुरुपयोग कर सरकारी विभागों में रिश्तेदारों को नौकरियां दीं गईं। गया। सूची में दर्ज नाम के लोग न तो सेवा में कार्यरत हैं न ही उनका किसी प्रकार का संपर्क या संबंध प्रांत प्रचारक से है। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को इसकी उच्चस्तरीय जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सीएम हरीश रावत ने फेसबुक पर साझा की सूची
 पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस सूची को अपने फेसबुक पेज पर साझा कर दिया है। साथ ही एक पोस्ट भी लिख डाली है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि कुछ खोजी लोगों ने 20 ऐसी सूचियां उन्हें भेजी हैं, जिनमें से वह दो सूचियों को अपने पेज पर पोस्ट कर रहे हैं। उनका आरोप है कि पिछले पांच-छह वर्षों में ऐसी सैकड़ों नियुक्तियां हुई हैं, जो नियुक्तियां नहीं हो सकती हैं।

संघ को बदनाम करने की साजिश : भाजपा
भाजपा ने सूची को फर्जी करार देते हुए इसे संघ को बदनाम करने की साजिश करार दिया है।  इस मामले में संघ ने सीएम से शिकायत की गई है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि पूरे राष्ट्र में संघ की लोकप्रियता बढ़ रही है और कांग्रेस सिमटती जा रही है। पार्टी ने आरोप लगाया कि राष्ट्रवादी शक्तियों को कमजोर करने के राष्ट्र विरोधी ताकतें दुष्प्रचार कर रही हैं।


मुख्यमंत्री के निर्देश पर जांच साइबर थाने को सौंपी गई है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिन-जिन लोगों ने इस पोस्ट को औरों को शेयर किया है, उनकी पहचान कर पूछताछ की जाएगी।
-अशोक कुमार, डीजीपी, उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed