फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Group C course for recruitment Changes  

समूह ‘ग’ की भर्ती के लिए पाठ्यक्रम में हुआ बदलाव, पढ़ें जरूरी खबर

Sat, 16 Sep 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 16 Sep 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
Group C course for recruitment Changes  

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से समूह ‘ग’ पदों की सीधी भर्ती के लिए कार्मिक विभाग की नियमावली-2008 के अनुसार लिखित परीक्षा पाठ्यक्रम में बदलाव किया है। जिसमें स्पष्ट किया गया कि तकनीकी पदों की परीक्षा में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के संबंधित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन


सामान्य ज्ञान व सामान्य अध्ययन का पाठ्यक्रम में तकनीकी पदों की परीक्षा में शामिल नहीं होगा। अवर अभियंता(विद्युत यांत्रिकी, सिविल, आईटी) के 262 पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों ने पाठ्यक्रम में बदलाव करने पर आपत्ति जताई है। इन पदों के लिए करीब 10900 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन


अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से विभिन्न विभागों में अवर अभियंता के रिक्त पदों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। आयोग की ओर से पाठ्यक्रम में किए गए बदलाव पर अभ्यर्थियों ने आपत्ति दर्ज कर परीक्षा में सामान्य ज्ञान व सामान्य अध्ययन पाठ्यक्रम को शामिल जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Group C course for recruitment Changes  

​क्योंकि पदों के मूल विज्ञापनों में जनरल नॉलेज व स्टडी पाठ्यक्रम में शामिल थे। आयोग ने स्पष्ट किया कि नियमावली -2008 के अनुरूप ही पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया। जिन पदों की शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट या स्नातक निर्धारित है, उनमें सामान्य ज्ञान, सामान्य अध्ययन व हिंदी का 100 अंकों का प्रश्न पत्र होगा।

लेकिन तकनीकी पदों के लिए न्यूनतम अर्हता से संबंधित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। अवर अभियंता सिविल व आईटी के लिए डिप्लोमा कोर्स से संबंधित परीक्षा होगी। जबकि अवर अभियंता की परीक्षा में सभी अभ्यर्थियों के लिए बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 30 प्रश्न कॉमन होंगे और विकल्प के तौर पर 70-70 प्रश्नों के पांच अलग-अलग खंड होंगे। जो डिप्लोमा पाठ्यक्रम से संबंधित होंगे। अभ्यर्थी परीक्षा में एक ही खंड को चुन सकेगा। 

रिक्त पदों के मूल विज्ञापनों में संशोधन कर नियमावली -2008 के अनुरूप ही परीक्षाओं के पाठ्यक्रम में संशोधन किया गया। तकनीकी पदों की परीक्षा में सामान्य ज्ञान व सामान्य अध्ययन पाठ्यक्रम शामिल होगा। अभ्यर्थियों के अनुरोध पर अवर अभियंता पद की परीक्षा के लिए डिप्लोमा कोर्स के आधार पर प्रश्नों के पांच खंड होंगे। जिसमें अभ्यर्थी अपने हिसाब से एक खंड को चयन करेगा।
संतोष बड़ोनी, सचिव, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed