फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Groom Abscond before nine days of marriage bride crying badly 

शादी से महज नौ दिन पहले दूल्हे ने किया ऐसा काम कि दुल्हन का रो-रोकर हुआ बुरा हाल...

Tue, 26 Nov 2019 08:37 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भगवानपुर(रुड़की)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भगवानपुर(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 26 Nov 2019 08:37 AM IST
सार

  • युवती पक्ष के लोगों ने भगवानपुर पुलिस को तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग
  • 17 नवंबर को हुई थी सगाई, चार दिसंबर को आनी थी बारात, दूल्हा घर से फरार 
     

विज्ञापन
Groom Abscond before nine days of marriage bride crying badly 
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

शादी से महज नौ दिन पहले ही युवक ने ऐसा काम कर दिया कि दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं दोनों के परिवार भी परेशानी में पड़ गए। दरअसल, युवक ने सगाई तो कर ली। लेकिन इसके बाद अब जब शादी में महज नौ दिन बचे हैं तो दूल्हा घर से फरार हो गया।

विज्ञापन


इसके चलते वर पक्ष के लोगों ने बरात लेकर आने से इनकार कर दिया, जबकि युवती पक्ष की ओर से शादी के कार्ड तक बांट दिए गए हैं। युवती पक्ष के लोगों ने युवक पक्ष के लोगों को मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। उधर, होने वाली दुल्हन का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


थक हारकर युवती पक्ष के लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। सोमवार को सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कुछ लोग भगवानपुर थाने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

17 नवंबर को सगाई की रस्म पूरी की गई थी

पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी कुछ समय पहले भगवानपुर क्षेत्र के एक गांव में तय की थी। 17 नवंबर को सगाई की रस्म पूरी की गई थी। इसमें दहेज का समान दे दिया गया था। वहीं, शादी की तारीख चार दिसंबर तय की गई थी। युवती पक्ष शादी की तमाम तैयारियों में जुटा था।

शादी के कार्ड भी बांट दिए गए, लेकिन अब युवक पक्ष की ओर से शादी से इनकार कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जब इस संबंध में युवक पक्ष के लोगों से वार्ता की गई तो उनका कहना था कि होने वाला दूल्हा शादी को तैयार नहीं है और वह घर से फरार चल रहा है। लिहाजा वे बरात लाने में असमर्थ हैं। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed