फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Greenwood Hills School celebrated its 10th Annual

Dehradun News: ग्रीनवुड हिल्स स्कूल में वार्षिक दिवस मनाया

Thu, 09 Nov 2023 12:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Greenwood Hills School celebrated its 10th Annual
ग्रीनवुड हिल्स स्कूल में रविवार को दसवां वार्षिक दिवस मनाया गया। इसमें कर्नल एससी नंदा लीजेंड्स अवॉर्ड दिए गए। कुसुम, फ्लोरेंस पंडी, डॉ. प्रेम कश्यप, डॉ. डेविड हिल्टन को फ्रैंक एंथोनी स्कूल का अध्यक्ष पद संभालने के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, गीत, नृत्य और राष्ट्र भक्ति की गाथा ए टेल ऑफ इंडिया में छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रिटायर्ड आईएएस सुभाष चंद्र रहे। उन्होंने छात्रों को अकादमिक और उत्कृष्टता पुरस्कार दिए। जूही चंद्रा ने पुरस्कार विजेताओं को कर्नल एससी नंदा लीजेंड्स अवार्ड्स से सम्मानित किया। स्कूल के अध्यक्ष सुमीत नंदा, निदेशक निधि नंदा और सीईओ उदय नंदा समारोह में उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य पीएस कालरा ने धन्यवाद दिया।
विज्ञापन






Iसहकारिता के पैटर्न से करें खेतीI



पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में कृषिगत भूमि की चकबंदी, उन्नत किस्म के बीजों का उपयोग कर सहकारिता के पैटर्न से खेती कारगर सिद्ध हो सकती हैं। उत्तरांचल उत्थान परिषद की ओर से राज्य स्थापना दिवस पर जोगीवाला रिंग रोड स्थित प्रांतीय कार्यालय में जन संवाद संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संबोधन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तरांचल उत्थान परिषद के अध्यक्ष जयमल सिंह नेगी एवं कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संचालक नरेश चंद्र कुलाश्री ने किया।
विज्ञापन






Iअन्या बिष्ट ने जीते कांस्य पदकI

योनेक्स-सनराइज ऑल इंडिया सब जूनियर (अंडर-15 और अंडर-17) रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में उत्तराखंड की अन्या बिष्ट और अक्षिता मनराल ने बालिका युगल वर्ग में कांस्य पदक जीते। अन्या बिष्ट और इशिता नेगी की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में तेलंगाना की कीर्ति मनचला और तमिलनाडु की वरना पी की जोड़ी को 21-13 और 21-13 से हराया। वहीं, उत्तराखंड की अक्षिता मनराल और उत्तर प्रदेश की रिद्धि भारद्वाज की जोड़ी को सेमीफानल में कर्नाटक की जेड अनिल और दीया भीमैया बी की जोड़ी से 12-21, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed