फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   great khali meet to press in uttarakhand CM house

खून की एक-एक बूंद का बदला लेंगे महाबली खली

Sat, 27 Feb 2016 09:30 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला देहरादून Updated Sat, 27 Feb 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
great khali meet to press in uttarakhand CM house

हल्द्वानी की रिंग में विदेशी रेसलरों के द्वारा घायल किए गए द ग्रेट खली ने देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास में शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस की।

विज्ञापन


इस दौरान खली ने कहा कि मैं अपने साथ हुए धोखे का बदला 28 फरवरी को रिंग में लूंगा। खली ने कहा कि मैं सिर के बदले सिर फोड़ूंगा और खून के बदले खून बहाऊंगा। हालांकि डॉक्टरों ने खली को फिलहाल फाइट करने से मना किया है। मीडिया द्वारा स्क्रिप्टेड रेसलिंग के सवाल पर खली ने कहा कि हल्द्वानी में हुई फाइट भी असली थी और खून भी असली था।
विज्ञापन


वहीं, हल्द्वानी में हुई फाइट में घायल हुई विदेशी महिला रेसलर चेल्सिया 28 फरवरी को देहरादून में होने वाले मुकाबले में हिस्सा नहीं लेंगी। फाइट के दौरान हाथ चेल्सिया के हाथ में फ्रैक्चर हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खली ने बताया कि मैक्स हॉस्पिटल में हो रही भीड़ के चलते वह मुख्यमंत्री आवास में आ गए हैं। खली की हालत में सुधार देखते हुए डॉक्टरों ने अस्पताल से छुट्टी दे दी। जिसके बाद वह मीडिया से मुखातिब हुए।

विदेशी रेसलरों को सबक स‌िखाएंगे

great khali meet to press in uttarakhand CM house

विदेशी रेसलरों के धोखे का शिकार हुए खली 28 फरवरी को दून में आयोजित होने वाले ‘द ग्रेट खली रिटर्न्स शो’ में विदेशी रेसलरों को सबक स‌िखाने की बात कही थी।

घायल होने की वजह से अभी तक यह संशय बना हुआ था क‌ि खली र‌िंग में उतर पाएंगे भी या नहीं लेक‌िन डॉक्टरों द्वारा खली का स्वास्थ्य ठीक बताए जाने के बाद यह तय हो गया है क‌ि खली र‌िंग में उतरेंगे।

वहीं दून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खली और विदेशी रेसलरों के बीच मुकाबले की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। खली जल्द स्वस्थ्य होकर विदेशी रेसलरों को धूल चटाने को बेताब हैं।

खली को धोखे से क‌िया था घायल

great khali meet to press in uttarakhand CM house

हल्द्वानी में खली को ब्रॉडी स्टील, माइक नॉक्स और अपोलो ने धोखे से घायल कर दिया। अब प्रतियोगिता के अगले चरण में खली तीनों विदेशी रेसलरों को पटखनी देंगे। खली के घायल होने के बाद बड़ी संख्या में खेल प्रेमी पूरी घटना को पूर्वनियोजित बता रहे हैं।

आयोजन को लेकर उत्साह
उत्तराखंड में पहली बार आयोजित किए जा रहे वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट (डब्ल्यूडब्ल्यूई) के कंटीनेंटल रेसलिंग इंटरटेनमेंट शो (सीडब्ल्यूई) को लेकर राजधानी के दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed