फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   grandchild does theft in nani house with friends at dehradun

नानी के घर चोरों की 'बरात' लेकर आया नाती, वृद्धा ने दी थाने में तहरीर, पढ़िए पूरा मामला

Wed, 26 Jun 2019 10:21 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 26 Jun 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
grandchild does theft in nani house with friends at dehradun
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

नाती ने दोस्तों के साथ मिलकर नानी के घर चोरी को अंजाम दिया। पुलिस ने वृद्धा के आरोपी नाती और उसके तीन दोस्तों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। सभी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह अपर कंडोली निवासी वृद्धा बनिता कवि ने रायपुर थाने में अपने नाती (बेटी का बेटा) अर्चित शर्मा के खिलाफ चोरी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। बनिता को शुरुआत में तो किसी बाहरी व्यक्ति पर चोरी का शक था, लेकिन घर में जब कोई ऐसा सुराग नहीं मिला तो उन्होंने अपने नाती से ही सख्ती से पूछताछ की।

विज्ञापन

आरोपियों को भेजा जेल

पूछताछ में अर्चित ने बताया था कि वह अपने दोस्त प्रखर के साथ घर में आया और सोने के जेवरात चोरी कर लिए। इसके बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो सिर्फ प्रखर ही नहीं बल्कि दो और चोरों के बारे में पता चला।

थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अर्चित के दोस्त बादल निवासी राजीव नगर, प्रखर निवासी सिद्धार्थ विहार और शोएब निवासी आर्य नगर को भी गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से झुमके, कुंडल, पैंडेंट और अन्य सोने के जेवरात बरामद हुए हैं। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed