{"_id":"648621ad3c656a594f0c9d34","slug":"grabbed-rs-190-crore-by-selling-disputed-land-dehradun-news-c-5-1-drn1031-176573-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विवादित जमीन बेचकर हड़प लिए 1.90 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विवादित जमीन बेचकर हड़प लिए 1.90 करोड़ रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक व्यक्ति को जालसाजों ने विवादित जमीन बेचकर 1.90 करोड़ रुपये हड़प लिए। पता चला कि इस जमीन का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
धोखाधड़ी को लेकर दीपक किरसाली निवासी रानीपोखरी ने राजपुर थाने में शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकात अमरपाल सिंह निवासी नेहरू कॉलोनी, रामपाल सिंह निवासी शास्त्रीनगर, शामली और हरेंद्र सिंह निवासी क्लेमेंटटाउन से हुई थी। इन लोगों ने राजपुर क्षेत्र में उन्हें एक जमीन दिखाई। इन लोगों ने दीपक से कहा कि इस जमीन पर कोई मुकदमा नहीं है। किसी प्रकार का विवाद नहीं है। इसके लिए उन्होंने पैमाइश के दस्तावेज दिखाए थे। तीनों की बातों में आकर जमीन का सौदा उन्होंने कर लिया। इसके बाद 1.90 करोड़ रुपये देकर बैनामा भी कर दिया गया।
कुछ दिन बाद उन्हें पता चला कि इस जमीन पर सिविल न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। उन्होंने इसके लिए तीनों से बात की लेकिन वह कोई वाजिब जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने बैनामा रद्द करने और पैसे लौटाने को कहा तो आरोपियों ने इन्कार कर दिया। सीओ मसूरी अनिल कुमार जोशी ने बताया कि मामले में अमरपाल, रामपाल सिंह और हरेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।