फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   govt decided to free bus service for candidates

इंटरव्यू में जा रहे हैं तो अभ्यर्थी को फ्री में मिलेगी ये सेवा

Sat, 27 May 2017 11:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 27 May 2017 11:19 AM IST
विज्ञापन
govt decided to free bus service for candidates
free bus service

परिवहन मंत्री यशपाल आर्य की अध्यक्षता में विधानसभा में हुई बैठक में तय हुआ कि जो अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षाओं के साक्षात्कार में जा रहे हैं, उनको रोडवेज में निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। परिवहन मंत्री ने रोडवेज अधिकारियों को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


बैठक में तय हुआ कि खस्ताहाल 21 बस डिपो का चरणवार पुनर्निर्माण किया जाएगा। पहले चरण में देहरादून, हल्द्वानी, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, हरिद्वार बस डिपो के लिए बजट जारी किया जाएगा। इसके अलावा प्रमुख सचिव परिवहन को 186 परिचालकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने का भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


मीटिंग में सड़क दुर्घटनाओं का मामला भी रखा गया। इसमें लाइसेंस जारी करने में सख्ती, कार्यालयों में सिम्युलेटर स्थापित करने को कहा गया है।

हल्द्वानी में मोटर ड्राइविंग स्कूल निर्माण में दिक्कतों होंगी दूर

govt decided to free bus service for candidates
यशपाल आर्य - फोटो : अमरउजाला

इसके अलावा हल्द्वानी में मोटर ड्राइविंग स्कूल निर्माण में आ रही दिक्कतों को जल्द दूर करने का कहा गया है। ग्रीन सेस से मिलने वाली राशि के लिए अलग से कोष बनाने को कहा गया है, जिससे राशि का उपयोग जनहित, सड़क दुर्घटना रोकने और पर्यावरण संरक्षण में किया जा सके।

सार्वजनिक परिवहन वाहनों मसलन बस, स्कूल बस आदि के चालकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके अलावा विभागीय राजस्व में वृद्धि के लिए ट्रांसपोर्टनगर मे उपलब्ध जमीन का व्यवसायिक उपयोग करने के निर्देश दिये।

इस भूमि का इस्तेमाल परिवहन विभाग द्वारा चेकिंग में पकड़े गए वाहनों को पार्क करना और किराया वसूलने की योजना पर भी काम करने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed