{"_id":"c031d119a797b892713055b487b484e5","slug":"govind-kujnwal-illegal-employment-and-bjp-s-conspiracy-to-incite-riot","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चा में: कुजंवाल द्वारा बेटे की 'अवैध नियुक्ति'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चर्चा में: कुजंवाल द्वारा बेटे की 'अवैध नियुक्ति'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 25 Sep 2013 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के खिलाफ बोलने से नाराज रुड़की क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन
रुड़की क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्यों ने कुंजवाल पर अपने बेटे नियम विरुद्ध नियुक्ति और भतीजे को पदोन्नति दिलाने का आरोप लगाया है।
अपने पुत्र को अपना ओएसडी बनाया
राजपुर रोड स्थित एक होटल में हुई पत्रकार वार्ता में हरिद्वार के कांग्रेसी नेता अब्दुल समी ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने सारे नियमों को ताक पर रखकर अपने पुत्र हरीश कुंजवाल को अपना ओएसडी नियुक्त करा दिया।
विज्ञापन
वहीं भतीजे मदन कुंजवाल को दबाव बनाकर समय से पहले विधानसभा में निजी सचिव से संयुक्त सचिव पद पर प्रोन्नति दिला दी। उन्होंने कहा कि गोविंद सिंह कुंजवाल को नैतिकता के आधार पर पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन
विजय बहुगुणा सरकार की तारीफ
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि कुंजवाल द्वारा की गई नियुक्तियों की जांच होनी चाहिए। वहीं, हज हाउस का काम, अल्पसंख्यक कल्याण योजना और एमएसडीपी योजना शुरू होने पर उन्होंने विजय बहुगुणा सरकार की जमकर तारीफ की।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य ऐथल बुजुर्ग आबिद हसन, अरशद अली, अशरफ, ताहिर हुसैन, मकबूल, जहांगीर, जाकिर हुसैन, साबरी, अफजाल आदि मौजूद थे।
उसी दिन क्यों नहीं बताया सच?
चैंपियन के गोली चलाने से संबंधित विधानसभा अध्यक्ष के बयान को अब्दुल समी ने राजनीति से प्रेरित बताया। समी ने कहा कि यदि कुंजवाल इतना ही सच बोलते हैं, तो घटना के दिन ही पुलिस को सच क्यों नहीं बताया।
समी ने कहा कि कुंवर प्रणव चैंपियन ने झूठा आरोप लगाने के बावजूद कानून का सम्मान करते हुए सरेंडर कर दिया।
हुई थी दंगा भड़काने की कोशिश
अब्दुल समी ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरनगर से लगे रुड़की के आसपास के गांवों में दंगे भड़काने की कोशिश की थी।
उन्होंने कहा कि नारसन क्षेत्र में लोगों को भड़काने के लिए पर्चें बांटे गए और एसएमएस भी किए गए। लेकिन जिला प्रशासन ने ग्राम कमेटी गठित कर इस कोशिश का नाकाम कर दिया।