फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Governors Cup golf tournament to be held in May

Dehradun News: मई में होगा गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट

Fri, 16 Jan 2026 07:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
Governors Cup golf tournament to be held in May
-राज्यपाल ने ली गोल्फ क्लब नैनीताल की कार्यकारिणी की बैठक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने लोक भवन में गोल्फ क्लब नैनीताल की कार्यकारिणी की बैठक ली। उन्होंने सोसाइटी रजिस्ट्रेशन के अनुरूप राजभवन गोल्फ क्लब का नाम परिवर्तित कर लोक भवन गोल्फ क्लब करने की अनुमति दी। इस बार गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट मई के अंतिम सप्ताह में होगा।
बैठक में गोल्फ कोर्स के रखरखाव, सुविधाओं के उन्नयन और इसे अधिक बेहतर बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। राज्यपाल ने गोल्फ कोर्स के सतत रखरखाव, गुणवत्ता सुधार और आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप विकास पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने मई के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट-2026 के आयोजन पर भी विस्तृत समीक्षा की। कहा कि पिछले वर्षों के अनुभवों से सीख लेते हुए टूर्नामेंट को और अधिक सुव्यवस्थित, आकर्षक और उच्चस्तरीय बनाया जाए। इसके लिए देश के अन्य प्रतिष्ठित गोल्फ क्लबों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन

उन्होंने गोल्फ को आमजन से जोड़ने और अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया। राज्यपाल ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम है बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और आत्मविश्वास भी विकसित करता है। उन्होंने निर्देश दिए कि लोक भवन गोल्फ क्लब को समावेशी खेल संस्कृति का आदर्श केंद्र बनाया जाए, जिससे समाज के सभी वर्ग लाभान्वित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सचिव राज्यपाल एवं उपाध्यक्ष राजभवन गोल्फ क्लब नैनीताल रविनाथ रामन, परिसहाय राज्यपाल एवं सचिव राजभवन गोल्फ क्लब अमित श्रीवास्तव, गोल्फ कैप्टन कर्नल विवेक भट्ट, वित्त नियंत्रक राज्यपाल डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, सदस्य डॉ. सचिन चमोली एवं कम्पट्रोलर प्रमोद चमोली उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed