{"_id":"59ae4e4a4f1c1b64078b462b","slug":"governor-teachers-award-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक दिवस पर राज्यपाल ने 26 शिक्षकों का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक दिवस पर राज्यपाल ने 26 शिक्षकों का किया सम्मान
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल द्वारा उत्तराखंड के 26 शिक्षकों को सम्मानित किया गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक दिवस पर देहरादून स्थित राजभवन में राज्यपाल द्वारा उत्तराखंड के 26 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
मौका था राजभवन में आयोजित गवर्नर्स टीचर्स अवॉर्ड का, जहां बेसिक और माध्यमिक स्तर के 26 शिक्षकों को राज्यपाल डा. केके पाल और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने सम्मानित किया।
इस दौरान संस्कृत विद्यालयों के दो शिक्षकों को भी सम्मान मिला। राज्य के हर जिले से दो-दो शिक्षकों का पुरस्कार के लिए चयन किया गया था।
कार्यक्रम में राज्यपाल केके पाल, मुख्यंमत्री त्रिवेंद्र रावत, सचिव शिक्षा चंद्रशेखर भट्ट, सचिव संस्कृत शिक्षा डा. आशा शुक्ला, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा कैप्टन आलोक शेखर तिवारी समेत बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन