फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   governor meet child mla in dehradun

'विधायकों' को आशीर्वाद देंगे राज्यपाल

Sat, 25 Jan 2014 01:21 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 25 Jan 2014 01:21 PM IST
विज्ञापन
governor meet child mla in dehradun
अमर उजाला फाउंडेशन और राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से गणतंत्र दिवस पर प्रस्तावित बाल विधानसभा में प्रतिभाग करने वाले 70 बाल विधायकों को राज्यपाल अजीज कुरैशी आशीर्वाद देंगे। राज्यपाल ने दून पहुंच चुके इन बच्चों को राजभवन बुलाया है।
विज्ञापन


शनिवार शाम को करेंगे मुलाकात
राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष अजय सेतिया ने शुक्रवार को राज्यपाल से मुलाकात कर गणतंत्र दिवस को बाल अधिकार दिवस के रूप में मनाने और उस दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।
विज्ञापन


सेतिया ने बताया कि राज्यपाल ने इस पर खुशी जताई। वह 25 जनवरी की शाम राजभवन में कक्षा नौ से 12 तक के 70 बाल प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

अकेता होटल में चलेगा सत्र

26 को दून के अकेता होटल में बाल विधानसभा के पहले शीतकालीन सत्र का उद्घाटन विधानसभा के अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल करेंगे।

सेतिया ने बताया कि प्रदेश भर में बाल अधिकारों के लिए कदमताल एवं स्कूलों में पेंटिंग प्रतियोगिता होगी, जिसमें आठवीं कक्षा तक के छात्र हिस्सा लेंगे।

इनसे जुड़े प्रस्ताव होंगे पास

विधान सभा में समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, गृह विभाग एवं आपदा विभाग से संबंधित पांच प्रस्ताव पास किये जाएंगे। इन विभागों के मंत्री भी बनाए जाएंगे, जबकि मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और स्पीकर भी इन बाल प्रतिनिधियों में से चुने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेतिया ने बताया कि बाल विधायकों के चयन के लिए भुवनेश्वरी महिला आश्रम-प्लान इंडिया को समन्वयक बनाया गया था। भुवनेश्वरी महिला आश्रम ने 13 जिलों के 18 गैर सरकारी संगठनों के माध्यम से इन 70 बाल विधायकों का चयन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed