फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Governor launches drug-free India campaign Dehradun Uttarakhand news in hindi

Dehradun News: राज्यपाल ने किया नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ, बोले-पूरा परिवार झेलता है इसका दुष्प्रभाव

Sun, 18 Feb 2024 10:12 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 18 Feb 2024 10:12 AM IST
सार

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा कि नशा ऐसी बुराई, जिसका परिवार, समाज और देश के विकास पर दुष्प्रभाव पड़ता है। कहा कि नशे की लत न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि मानसिक, आर्थिक और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करती है।

विज्ञापन
Governor launches drug-free India campaign Dehradun Uttarakhand news in hindi
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) - फोटो : amar ujala

विस्तार

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने शनिवार को प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से ब्रह्मकुमारी प्रजापिता के नशा मुक्त भारत अभियान का उत्तराखंड में शुभारंभ किया। उन्होंने कहा, नशा एक ऐसी बुराई है, जिसका प्रभाव न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य पर होता है, बल्कि उसके परिवार, समाज और देश के विकास पर भी इसका दुष्प्रभाव पड़ता है।

विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा, व्यसन और नशे की लत न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि मानसिक, आर्थिक और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करती है। समाज को नशे से मुक्ति दिलाने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने चाहिए।

विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा, कई युवा बुरे व्यसनों की लत का शिकार होकर अपना भविष्य तो बर्बाद कर ही रहे हैं, इसके साथ ही गुनाह की राह पर भी आगे बढ़ रहे हैं, जो हमारे लिए चिंता का विषय है। आज आवश्यकता इस बात की है कि नशे के आदी लोगों को, खासकर युवाओं को सही राह दिखाकर उन्हें नया जीवन देने के लिए पूरा समाज इस दिशा में जिम्मेदारी से सामूहिक प्रयास करें।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें... Uttarakhand Congress:  लोकसभा चुनाव के लिए हरिद्वार से पिता-पुत्र दोनों दावेदार..बैठक में 35 दावेदारों पर चर्चा

उन्होंने कहा, प्रदेश सरकार ने 2025 तक प्रदेश को ड्रग्स फ्री बनाने का लक्ष्य रखा है। इस तरह के संगठनों के सहयोग से इस कार्य में अवश्य सफलता मिलेगी। ब्रह्मकुमारी संगठन दुनिया के 140 देशों में लोगों का सामाजिक और आध्यात्मिक सशक्तीकरण कर रहा है। कार्यक्रम में राजयोगी डॉ. बनारसी लाल, ब्रह्माकुमारी मीना समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed