{"_id":"82d257d2b6c0ee854cc8f3724a2504f0","slug":"governor-in-gochar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजजात के पड़ावों पर सुविधाएं हो दुरुस्तः राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजजात के पड़ावों पर सुविधाएं हो दुरुस्तः राज्यपाल
अमर उजाला, कर्णप्रयाग
Updated Sun, 17 Aug 2014 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौचर पहुंचे राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी ने श्रीनंदा देवी राजजात यात्रा के सभी पड़ावों पर जरूरी सुविधाएं दुरुस्त करने को कहा है।
विज्ञापन
अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पड़ावों पर पेयजल, विद्युत, आवास, भोजन आदि की व्यवस्थाएं चाक चौबंद करना प्रशासन की प्राथमिकता में होना चाहिए।
राज्यपाल ने ली अधिकारियों की बैठक
सोमवार से शुरू हो रही श्रीनंदा देवी राजजात यात्रा के शुभारंभ अवसर पर गौचर पंहुचे राज्यपाल डॉ. कुरैशी ने राजजात यात्रा से जुड़े अधिकारियों की बैठक ली।
रविवार दोपहर करीब एक बजे हेलीकॉप्टर से गौचर हवाई पट्टी और फिर भारत तिब्बत सीमा पुलिस के सभागार में आयोजित बैठक में डॉ. कुरैशी ने जिलाधिकारी चमोली से राजजात यात्रा की व्यवस्थाओं के बारे में जाना।
पर्यटन मंत्री भी रहे साथ
राज्यपाल के साथ गौचर पंहुचे प्रदेश के पयर्टन मंत्री दिनेश धनै ने श्रीनंदा देवी राजजात को प्रदेश का गौरव बताया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों और यात्रा में तैनात कर्मियों की टीम को राजजात की सफलता के लिए एकजुट होकर काम करने की नसीहत दी।
विज्ञापन
बैठक में डीएम चमोली एसए मुरूगेशन, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अजीत गैरोला, एसपी सुनील कुमार मीणा सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन