{"_id":"621b9f55018b743f862d77ed","slug":"governor-flags-off-incredible-ganga-cyclothon-ex-servicemen-will-give-message-of-cleanliness-of-ganga-from-gangotri-to-gangasagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: राज्यपाल ने अतुल्य गंगा साइक्लॉथन को किया रवाना, गंगोत्री से गंगासागर तक पूर्व सैनिक देंगे गंगा की स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: राज्यपाल ने अतुल्य गंगा साइक्लॉथन को किया रवाना, गंगोत्री से गंगासागर तक पूर्व सैनिक देंगे गंगा की स्वच्छता का संदेश
Sun, 27 Feb 2022 09:27 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 27 Feb 2022 09:27 PM IST
सार
साइक्लॉथन को रवाना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि भावी पीढ़ियों को स्वच्छ जल संसाधन सौंपना हर भारतीय का कर्तव्य एवं नैतिक जिम्मेदारी है। यह साइक्लिंग अभियान लेफ्टिनेंट जनरल आलोक कलेर के नेतृत्व में मार्च से दो अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने राजभवन से अतुल्य गंगा साइक्लॉथन-2022 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह गंगा नदी की स्वच्छता का अभियान है। अभियान के तहत 1000 पूर्व सैनिक उत्तराखंड के गंगोत्री से गंगासागर, बंगाल की खाड़ी तक साइकिल यात्रा के माध्यम से लोगों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
साइक्लॉथन को रवाना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि भावी पीढ़ियों को स्वच्छ जल संसाधन सौंपना हर भारतीय का कर्तव्य एवं नैतिक जिम्मेदारी है। यह साइक्लिंग अभियान लेफ्टिनेंट जनरल आलोक कलेर के नेतृत्व में मार्च से दो अप्रैल तक चलेगा। इन साहसी और जोशीले पूर्व सैनिकों ने अपने जीवन के अगले 11 वर्ष देशभर की सूखती और प्रदूषित नदियों के पुनर्जीवीकरण के लिए समर्पित कर दिए हैं।
विज्ञापन
अभियान से जुड़े पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि आज हमारा पर्यावरण ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण के कारण अभूतपूर्व संकट का सामना कर रहा है। विशेषकर जल प्रदूषण हमारे सामने एक बड़ी चुनौती है। पानी पर रेड अलर्ट जारी हो चुका है। हमारा जल गुणवत्ता सूचकांक 120वें स्थान पर है। यह अत्यंत चिंता का विषय है।
विज्ञापन
राज्यपाल ने कहा कि आज हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि जल को बचाने के लिए आगे आए। विशेषकर युवा वर्ग को मानवता को जल प्रदूषण से बचाने एवं जल संरक्षण के लिए पहल करनी होगी। राज्यपाल ने कहा कि इस अभियान के तहत लोगों को गंगा पर प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया जाए। लोग सिंगल यूज्ड प्लास्टिक का प्रयोग न करें। इस अवसर पर ले.ज. अनिल पुरी, ब्रि. विकास रोहेला, ब्रि. नरेंद्र चराग, ब्रि. जयाचंद्रन सीजे, कर्नल अमित बिष्ट, ले.ज. जितेंद्र कृषानिया एवं बड़ी संख्या में साइक्लॉथन के प्रतिभाग पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।