फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   governor aziz qureshi congregated eid

राज्यपाल कुरैशी ने अदा की ईद की नमाज

Tue, 29 Jul 2014 09:58 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 29 Jul 2014 09:58 AM IST
विज्ञापन
governor aziz qureshi congregated eid

उत्तराखंड के राज्यपाल डा. अज़ीज़ कुरैशी ने सुबह 8:30 बजे ईसी. रोड स्थित ईदगाह में नमाज अदा की। इसके साथ ही राज्यपाल ने उत्तराखंड के सभी नागरिकों को ईद-उल-फितर की मुबारकबाद दी।

विज्ञापन


इस मुबारक मौके पर राज्यपाल से राजभवन में मुलाकातियों और बधाई देने वाले आगन्तुकों के लिए पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह दो बजे तक (ओपन हाउस) का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


नफरत के दीवारों को गिराने की नसीहत
इससे पहले सोमवार को प्रेषित अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि समाज में अमन-चैन, प्यार-मुहब्बत, सभी के बीच आपसी भाई-चारे तथा मदद की भावना का संदेश देने वाला यह पर्व इंसान और इंसानियत के बीच नफरत के दीवारों को गिराने की नसीहत भी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम सबका फर्ज है कि अपने-अपने धर्मों की अच्छी बातों से सबक लेकर प्रत्येक लाचार इंसान की मदद करने का ज़ज़्बा अपने दिल में पैदा करें।

जिस दिन हम सब इसका मतलब समझने लगेंगे। वही दिन इंसानियत के लिए ईद और दीपावली का वास्तविक दिन होगा।

आपसी सद्भाव को बनाए रखेंगे
दूसरी ओर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी राज्य के सभी नागरिकों को ईद-उल-फितर की मुबारकबाद दी।

अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने के अन्त में आने वाला यह पर्व एकता, शांतिपूर्ण सहअस्तित्व, प्रेम और करुणा का संदेश देता है।

हमारी गंगा जमुनी संस्कृति में सभी पर्वों को मिलजुलकर मनाने की परंपरा रही है। ईद के पावन अवसर हम संकल्प लें कि आपसी सद्भाव की परम्परा को बनाए रखेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सूर्य कांत धस्माना ने भी एक बयान में ईद की शुभकामनाएं दी है। उनका कहना है कि ईद का त्योहार भाई-चारे में मिठास घोलने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed