फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government working for the upliftment and welfare of women: Ganesh Joshi

महिलाओं के उत्थान और कल्याण के लिए कार्य कर रही सरकार: गणेश जोशी

Sat, 26 Nov 2022 07:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Government working for the upliftment and welfare of women: Ganesh Joshi
प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को विकासखंड परिसर सहसपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक माह तक चलने वाले लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी शामिल हुए।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कृषि, उद्यान एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्य कर रही समूहों की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान और कल्याण के लिए केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने उपस्थित लोगों को लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध शपथ भी दिलाई। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अभियान का लक्ष्य भय, भेदभाव और हिंसा के बिना, गरिमामय जीवन के लिए संरचनात्मक बाधाओं को दूर करके महिलाओं, लिंग विविध व्यक्तियों के अधिकारों और एजेंसियों को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा यह अभियान जेंडर पर वार्षिक अभियान होगा। जिस पर प्रत्येक वर्ष लैंगिक समानता के मुद्दों से संबंधित विशिष्ट विषयों पर ध्यान दिया जाएगा। यह अभियान जीवन चक्र दृष्टिकोण अपनाते हुए प्रति वर्ष इस लक्ष्य के प्रति निरंतरता एवं प्रणालीगत प्रतिक्रिया हेतु प्रयास करेगा। कहा लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध इस अभियान का निश्चित तौर पर आने वाले समय में सकारात्मक परिणाम आएंगे। इस अवसर पर सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, अपर सचिव नितिका खंडेलवाल, मुख्य विकास अधिकारी झरना कामठान, ब्लॉक प्रमुख सीमा नेगी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

3.75 जरचर महिलाओं को किया गया है संगठित
ग्राम्य विकास मंत्री ने कहा कि एनआरएलएम योजना के तहत राज्य में वर्तमान समय तक 3.75 लाख महिलाओं को संगठित करते हुए 50073 समूह, 5179 ग्राम संगठन तथा 308 कलस्टर स्तरीय संगठन गठित किए गए हैं। 37836 समूहों को रिवोल्विंग फंड एवं 22396 समूहों को सामुदायिक निवेश निधि उपलब्ध कराई गई। 35256 समूह का बैंक लिकेंज कर 27441.93 लाख का ऋण विभिन्न आजीविका गतिविधियों के संचालन हेतु उपलब्ध कराई गई। समूहों के उत्पादों के बाजारीकरण हेतु 13 जनपदों में 33 नैनों पैकेजिंग यूनिट, 13 सरस सेंटरों को जनपद स्तर पर आउटलेट के रूप में तैयार किया जा रहा है। कहा महिला समूहों के उत्पादों के विपणन हेतु राज्य स्तर पर रायपुर में आउटलेट की स्थापना एवं देहरादून एयरपोर्ट एवं रेलवे स्टेशन पर उत्पादों के विपणन हेतु आउटलेट की स्थापना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed