फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government will now develop Clan point

अब गोत्र स्थलों को विकसित करेगी सरकार, क्या आप जानते हैं गोत्र से जुड़ी यह खास परंपरा

Sat, 28 Jul 2018 08:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 28 Jul 2018 08:53 PM IST
विज्ञापन
Government will now develop Clan point
uttarakhand

उत्तराखंड में सरकार अब गोत्र स्थलों को विकसित करेगी।

विज्ञापन


इन स्थलों में धार्मिक और सांस्कृतिक दोनों लिहाज से सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। सरकार का मानना है कि अगस्त्यमुनि समेत तमाम स्थान उत्तराखंड में ऐसे हैं, जहां पर संबंधित ऋषि-मुनियों का गहरा नाता रहा है। इनसे संबंधित स्थलों को विकसित कर देश-दुनिया के सामने लाने का प्रयास होगा, ताकि लोगों की वहां पर आवाजाही बढे़।

सरकार शाक्य, शैव, भगवती सर्किट विकसित करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। अब गोत्र स्थलों को विकसित करने की योजना पर सरकार काम करने जा रही है। धर्मस्व और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के अनुसार, सरकार गोत्र स्थलों को विकसित करने जा रही है। इसके लिए रूपरेखा जल्द ही तैयार की जाएगी। देश-दुनिया के तमाम लोग चाहते हैं कि वे जिन गोत्रों से संबंधित हैं, उनसे संबंधित जगहों पर वे जाएं, उसे देखें और सुकून महसूस करें।

विज्ञापन

क्या है गोत्र

Government will now develop Clan point
a
हिंदु धर्म के भीतर गोत्र जाति विशेष से जुड़ी वंश परंपरा है। इसमें पारस्परिक विवाह संबंध वर्जित माना जाता है। यह मान्यता है कि एक गोत्र में शामिल सभी लोग आपस में मिथकीय पूर्वज की संतान होते हैं। इसलिए उनके बीच विवाह संबंध नहीं हो सकते।

हिंदुओं में वैवाहिक संबंध स्थापित करते समय गौत्र एक महत्वपूर्ण तथ्य होता है। प्रमुख तौर पर अत्रि, भारद्वाज, भृगु, गौतम, कश्यप, वशिष्ठ, विश्वामित्र और अगस्त्य गोत्र माने गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed