{"_id":"66f3c2c76378deb4af060c24","slug":"government-will-not-take-back-the-land-of-st-joseph-academy-dehradun-cm-dhami-decision-read-all-updates-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: सेंट जोसेफ एकेडमी से भूमि वापस नहीं लेगी सरकार, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बैठक में लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: सेंट जोसेफ एकेडमी से भूमि वापस नहीं लेगी सरकार, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बैठक में लिया फैसला
Wed, 25 Sep 2024 01:33 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 25 Sep 2024 01:33 PM IST
सार
सेंट जोसेफ एकेडमी देहरादून की भूमि सरकार वापस नहीं लेगी। आवास विभाग को सेंट जोसेफ एकेडमी के लीज नवीनीकरण पर नियमानुसार कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं |
विज्ञापन
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सेंट जोसेफ एकेडमी मामले में बैठक की। देहरादून के भूमि एवं पार्किंग प्रकरण पर सचिव आवास, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून तथा एमडीडीए के साथ सचिवालय में बैठक हुई।
विज्ञापन
बैठक में निर्णय लिया गया है कि सेंट जोसेफ एकेडमी से भूमि वापस नहीं ली जाएगी | इसके साथ ही मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए हैं कि सेंट जोसेफ अकादमी द्वारा विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था विद्यालय परिसर के भीतर ही की जाएगी, ताकि मुख्य सड़क पर आमजन को ट्रैफिक की समस्या का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...टिहरी रियासत: 200 साल पुराना राजमहल बना खंडहर, राजशाही की सिर्फ यादें शेष रह गई, ऐतिहासिक धरोहर की जानें कहानी
विज्ञापन
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आवास विभाग को सेंट जोसेफ एकेडमी के लीज नवीनीकरण पर नियमानुसार कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं |