फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government to remove barriers to business

कारोबार की बाधाओं को दूर करे सरकार

Mon, 29 Jul 2019 01:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
Government to remove barriers to business
पथरीबाग स्थित एक फार्म हाउस में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन की ओर से आयोजित विशाल वैश्य जागृति
अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की ओर से आयोजित जागृति सम्मेलन में समाज की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान केंद्र व राज्य सरकारों से मांग की गई कारोबार में आने वाली बाधाओं को दूर किया जाए। इसके साथ ही कारोबार को प्रोत्साहित करने के लिए बेहतर नीति बनाने की भी मांग की गई।
विज्ञापन

रविवार को पथरीबाग में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की ओर से जागृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने किया। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज की ओर से किए जा रहे समाजसेवा के कार्य सराहनीय है। अनिल गोयल ने कहा कि कारोबार बढ़ाने में वैश्य समाज का अहम योगदान है। व्यापार व उद्यम से राजस्व में इजाफा होता है। इससे सरकार गरीबी निवारण योजनाओं पर खर्च कर पाती है। प्रदेशाध्यक्ष सोहन लाल गुप्ता ने कहा कि देश के विकास में वैश्य समाज का बड़ा योगदान है।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष धनप्रकाश अग्रवाल, महासचिव श्रीकांत खंडेलवाल, प्रदेश सचिव रमेश कुमार गोयल, दीपक सिंघल, आदेश मंगल, सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राम गोपाल, आदेश मंगल, डीसी बंसल, वेद प्रकाश महावर, नलिन रस्तोगी, मुकेश कुमार गोयल, रमेश अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, नितिन जैनराम गोपाल, आरके गोयल, आदेश मंगल, दीपक सिंघल, दिनेश गोयल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed