{"_id":"b370c0e9554fed2f057ac8baac841587","slug":"government-supplying-defective-sugar","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस चीनी की चाय पीकर लोग कर रहे उल्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस चीनी की चाय पीकर लोग कर रहे उल्टी
अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Thu, 02 Jan 2014 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंसडोन में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर खराब चीनी मिलने की शिकायतें मिल रही हैं। विकासखंड जयहरीखाल के ढौंटियाल की दुकान से बंटी चीनी की चाय पीने से लोगों में उल्टी होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
पढ़ें,सरकार का एक साल: फैसले लेकर रोलबैक करती रही
विज्ञापन
उपभोक्ताओं ने लैंसडौन के उपजिलाधिकारी को पत्र लिखकर दुकानों को आवंटित हो रहे राशन की जांच की मांग की है।
सरकारी दुकान से आवंटित
जानकारी के अनुसार ढौंटियाल की सरकारी दुकान को जो चीनी आवंटित हुई थी उसमें से पांच बोरियों में चीनी की क्वालिटी बहुत ही खराब है। चीनी का रंग भूरा था।
पढ़ें, एवरेस्ट विजेता बेटियों के लिए एक मां का संघर्ष
विज्ञापन
इस चीनी की चाय पीने के बाद लोगों को उल्टी होने लगी। कई कार्ड धारक इस चीनी को ले गए लेकिन वह अब इसे जानवरों को खिला रहे हैं।
डीलर का है कहना
राशन डीलर प्रेमसिंह रावत का कहना है कि खराब राशन आने का यह मामला पहला नहीं है। पिछले महीने जितना गेहूं मिला वह इतना खराब था कि उसके आटे की रोटी काली और कड़वी हो रही थी। तब भी उपभोक्ताओं यह आटा जानवरों खिलाया था।
पढ़ें, सरकार की आंख खोलने का ये अनोखा तरीका
ग्रेन डीलर समिति के अध्यक्ष मनोज नेगी और सचिव मुकेश चंद्र ने एसडीएम से मांग की है कि इस मामले में उचित कार्रवाई करते हुए सरकारी सस्ते गल्ले की राशन की जांच की जाए।