Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government should withdraw the order to implement ESMA: Godiyal

एस्मा लागू करने के आदेश को वापस ले सरकार : गोदियाल

Thu, 20 Nov 2025 08:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 08:53 PM IST
विज्ञापन
Government should withdraw the order to implement ESMA: Godiyal
-कांग्रेस अध्यक्ष बोले, उपनल कर्मचारियों पर एस्मा लगाना सरकार की नाकामी का प्रमाण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि उपनल कर्मचारियों की आवाज दबाने के लिए प्रदेश सरकार ने हड़ताल करने पर एस्मा लगाने के आदेश जारी किए। जो सरकार की नाकामी का प्रमाण है। सरकार को शीघ्र ही यह आदेश वापस लेना चाहिए।

गोदियाल ने कहा कि सड़कों पर आंदोलन कर रहे कर्मचारी वही हैं जो वर्षों से प्रदेश की स्वास्थ्य, सुरक्षा, प्रशासनिक व तकनीकी व्यवस्थाओं को संभालते आए हैं। बिना नियमितीकरण, सुरक्षा व वेतन के उपनल कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा रहे हैं। ऐसे में सरकार ने संवाद की जगह दमन का रास्ता चुना है। यह स्पष्ट संकेत है कि भाजपा सरकार अपनी नीतिगत असफलता, मानव संसाधन प्रबंधन की अक्षमता और कर्मचारियों के प्रति असंवेदनशीलता को छिपाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed