फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government should not give protection to haters and rioters: Gogi

नफरतवादियों, दंगाइयों को संरक्षण न दे सरकार : गोगी

Sat, 26 Oct 2024 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Government should not give protection to haters and rioters: Gogi
उत्तरकाशी में हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों एवं जन संगठनों के लोगों ने राज्य में चंद लोगों एवं संगठनों पर हिंसा और नफरत फैलाने का आरोप लगाया। इसके चलते कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने डीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि चंद लोगों ने नफरती भाषण दिए हैं, निजी एवं सरकारी संपत्तियों पर पथराव और लोगों से मारपीट की है। उत्तरकाशी के अलावा बीते दो महीनों के अंदर ऐसी घटनाएं कीर्तिनगर, देहरादून, नंदनगर, थराली, मसूरी, बेरीनाग, गौचर और अन्य जगहों पर भी हुई हैं। ज्ञापन में मांग उठाई गई कि सरकार इन व्यक्तियों को संरक्षण देना तुरंत करे। सुप्रीम कोर्ट के फैसलों के अनुसार, हिंसक घटनाओं के लिए जिम्मेदार व्यक्ति एवं संगठन पर सख्त कार्रवाई की जाए। इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष जसविंदर गोगी, प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, सपा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. एसएन सचान, आप से उमा सिसोदिया, सीपीआई के समर भंडारी, उत्तराखंड महिला मंच की कमला पंत, उत्तराखंड इंसानियत मंच के त्रिलोचन भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed