फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government school Wall Collapse in rishikesh One Boy killed and Two injured

ऋषिकेश: सरकारी स्कूल की जर्जर दीवार गिरने से एक किशोर की मौत, दो लोग घायल

Wed, 22 Jan 2020 09:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 22 Jan 2020 09:42 PM IST
सार

  • ऋषिकेश स्थित राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नंबर एक की गिरी दीवार
  • दीवार से लगी हुई सड़क से गुजर रहे तीन लोग हो गए हादसे का शिकार

विज्ञापन
Government school Wall Collapse in rishikesh One Boy killed and Two injured
दीवार गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश में पुष्कर मंदिर मार्ग स्थित एक सरकारी स्कूल की जर्जर दीवार बुधवार को भरभरा कर गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से एक किशोर की मौत हो गई जबकि दो लोग बुरी तरह घायल हो गए।

विज्ञापन


शव पोस्टमार्टम के लिए राजकीय अस्पताल भेज दिया गया है। जबकि दोनों घायलों को एम्स रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम करीब सवा छह बजे वार्ड संख्या पांच में पुष्कर मंदिर मार्ग स्थित राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नंबर एक की 10 फुट ऊंची दीवार का करीब 15 फुट हिस्सा अचानक ढह गई।
विज्ञापन


दीवार से सटे मार्ग से गुजर रहे एक किशोर समेत तीन लोग मलबे की चपेट में आ गए। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे तीनों लोगों को मलबे से निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल अवस्था में सभी को राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य दोनों को प्राथमिक उपचार देकर एम्स रेफर कर दिया गया। 

मृतक किशोर की पहचान 15 वर्षीय केतन पुत्र हुकुम सिंह निवासी मायाकुंड के रूप में हुई है। श्री भरत मंदिर इंटर कालेज के अध्यापक रंजन अंथवाल ने बताया कि केतन उनके विद्यालय में कक्षा 11 का छात्र था।

वह घटना के दौरान ट़्यूशन पढ़ने के बाद घर जा रहा था। 10 वीं में उसके 85 प्रतिशत अंक आए थे। वहीं, घायलों की पहचान शांतिनगर निवासी 57 वर्षीय कृपाल सिंह और पुष्कर मंदिर मार्ग निवासी 65 वर्षीय स्नेहलता गुप्ता पत्नी सतपाल गुप्ता के रूप में हुई है। दोनों का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed