सरकारी स्कूल के बच्चों की फर्राटेदार अंग्रेजी सुनकर हैरान रह गए शिक्षा मंत्री, जानिए क्या किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय सोमवार को राजकीय इंटर कालेज, थानों के निरीक्षण के बाद जितने नाराज हुए थे, मंगलवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय धूलकोट सहसपुर जाने के बाद उतने खुश हो गए।
यहां अंग्रेजी के सवालों का बच्चों ने सही जवाब दिया। इसके साथ ही ब्लैक बोर्ड पर आकर लिखा भी। बच्चों की राइटिंग देखकर मंत्री ने खुश होकर उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।
धूलकोट का विद्यालय की स्थिति थानों के इंटर कालेज से बिल्कुल उलट मिली।
बच्चों को पढ़ाया
वहां कक्षाओं के आसपास बीड़ी और सिगरेट के जले टुकड़े देख मंत्री आक्रोशित हुए लेकिन धूलकोट में सफाई व्यवस्था दुरुस्त थी। बच्चों की चप्पलें कतार में रखी हुई थीं। जब मंत्री पहुंचे तो टीचर कक्षा में छात्रों को पढ़ा रही थीं।
इस मौके पर मंत्री ने बच्चों को 75 वाक्यों का अभ्यास भी कराया। शिक्षा मंत्री ने एक बार फिर विभागीय अधिकारियों को स्कूलों में बोर्ड और प्लेट संस्कृत में लगाने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में मंगलवार को संस्कृत विभाग ने शासनादेश भी जारी कर दिया।