फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   government school children teach needarland students

नीदरलैंड के छात्रों को टिप्स देंगे इस प्राइमरी स्कूल के छात्र

Mon, 03 Jul 2017 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 03 Jul 2017 08:49 AM IST
विज्ञापन
government school children teach needarland students
primary school

सरकारी स्कूलों की बदहाली की चर्चाओं के बीच एक सुखद खबर दस्तक दे रही है। जनपद के श्यामपुर क्षेत्र के टाटवाला गांव में एक ऐसा भी प्राइमरी स्कूल है, जिसमें नीदरलैंड के छात्र कुछ सीखने और सिखाने आ रहे हैं।

विज्ञापन


विदेशी छात्रों के दो दल इसी माह श्यामपुर के टाटवाला प्राइमरी स्कूल में प्रवास करेंगे। इस दौरान नीदरलैंड और भारतीय छात्र एक दूसरे की संस्कृति से रूबरू होंगे। साथ ही पढ़ाई को लेकर अपने-अपने अनुभव भी साझा करेंगे। स्कूल में विदेशी मेहमानों के स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


नीदरलैंड में पढ़ाई के दौरान इंटर्नशिप के तौर पर बच्चों को आरामदायक जीवन से अलग ग्रास रूट लेवल पर व्यवहारिक जानकारियां दी जाती हैं। ग्लोबल कल्चर एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत छात्रों के दो अलग अलग दल 21 जुलाई और 25 जुलाई को श्यामपुर के टाटवाला स्थित राजकीय प्राइमरी स्कूल पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान स्कूल में तमाम रचनात्मक गतिविधियां संपन्न होंगी। खास बात यह है कि प्रवास के दौरान नीदरलैंड के छात्र स्कूल में ही रुकेंगे और विभिन्न खर्चों में कटौती कर जमा हुई राशि को विद्यालय विकास में खर्च किया जाएगा। दूसरी खास बात यह है कि बच्चे स्कूल में श्रमदान भी करेंगे।

गांव में पौधरोपण, स्वच्छता और गंगा स्वच्छता को लेकर जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। विद्यालय स्टाफ और छात्र छात्राएं विदेशी छात्रों के आगमन को लेकर काफी उत्साहित हैं। प्रधानाध्यापक घनश्याम सिंह का कहना है कि स्थानीय और विदेशी बच्चों का यह साझा अभियान विद्यालय और गांव के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।  

इसलिए चुना गया टाटवाला स्कूल

government school children teach needarland students
demo pic school
नीदरलैंड के छात्रों को उत्तराखंड की धरती पर लाने के पीछे धीरेन्द्र शर्मा का अथक प्रयास रहा है। धीरेन्द्र %लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन% छत्तीसगढ़ राज्य के समन्वयक हैं। 

स्कूल के शिक्षक डा. शिवा अग्रवाल ने बताया कि 21 जुलाई से 24 जुलाई तक बीसीपीएल कॉलेज के 13 छात्र और 25 जुलाई से 28 जुलाई तक डब्ल्यूईईआरटी कॉलेज के 39 छात्र टाटवाला पहुंचेंगे।            
                    
नीदरलैंड के छात्रों के प्रवास के लिए टाटवाला गांव के राजकीय प्राइमरी स्कूल का चयन यूं ही नहीं किया गया है। स्कूल ने जनपद और प्रदेश ही नहीं नेशनल लेवल पर अपनी एक पहचान बनाई है। शिक्षकों के जुनून की बदौलत स्कूल ई शिक्षा का हब बन रहा है।

सरकारी स्कूल होने के बावजूद यहां छात्र छात्राएं निजी और कॉन्वेंट स्कूलों की तरह ई-शिक्षा में पारंगत हैं। शिक्षक डा. शिवा अग्रवाल ने विद्यालय बने आनंदालय प्रोजेक्ट की शुरूआत अपनी जेब खर्च से की थी। अभी तक गांव के 150 से ज्यादा छात्र कंपयूटर एजुकेशन हासिल कर चुके हैं।          
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed