फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government put on hold the schemes made during Congress rule: Harish

कांग्रेस शासन में हुई योजनाओं को सरकार ने ठंडे बस्ते में डाला : हरीश

Wed, 08 Dec 2021 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Government put on hold the schemes made during Congress rule: Harish
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि कांग्रेस के शासनकाल में शुरू की गई बिजली, पानी व सड़क जैसी महत्वकांक्षी योजनाओं को भाजपा सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है। जिससे सरकार की दुरदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व सीएम हरीश रावत सहसपुर विधासनभा क्षेत्र के कंडी क्षेत्र में पेयजल व सड़कों की समस्या को लेकर निकाली गई पदयात्रा के बाद पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य में जुमलो की सरकार है। जो आम जनता से वादे तो बहुत करती है। लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हो रहा है। लेकिन अब जनता भाजपा की कथनी और करनी को समझ चुकी है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेेेता लक्ष्मी कपरुवाण ने कहा कि पिछले कई साल से उनके उन्होंने तमाम विभागीय अधिकारियों को पेयजल व सड़क समस्याओं से अवगत कराया गया और कई बार क्षेत्रवासियों के साथ धरना प्रदर्शन कर सरकार का ध्यान सहसपुर विधानसभा की समस्याओं के प्रति आकर्षित करने की कोशिश की। लेकिन आज तक समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। पदयात्रा में पार्टी के प्रदेश महामंत्री पीके अग्रवाल, वरिष्ठ नेता गुलजार अहमद, राकेश नेगी, विनोद चौहान, प्रदेश महामंत्री अकिल अहमद, प्रवीण चौहान, मेघ सिंह, रवि नेगी, सुरेश उपाध्याय, राजेश पीटर, सानो देवी, कलम सिंह राणा, धनी राम कोठारी, सुनील ठाकुर, नितेश डबराल, नीलम थापा, सीमा नेगी, पूजा देवी, बीना नेगी, पूनम पंवार, बाला देवी, सविता रानी, रीना देवी, सुलेमान अली, प्रवेश तिवारी, नवनीत शर्मा, मनीष खान, जीशान खान, विजय राम कुकरेती, पूर्व प्रधान पीतांबर, राजेश पंवार, मोहन नौटियाल, रमेश भट्ट, अनुज शर्मा, बिराज पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed