फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government Officer Do Admission his son in Anganwadi center after Ias

डीएम की पहल बन गई मिसाल, एक और अधिकारी ने आंगनबाड़ी में कराया अपने बेटे का दाखिला

Sat, 24 Nov 2018 09:58 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोपेश्वर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Sat, 24 Nov 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
Government Officer Do Admission his son in Anganwadi center after Ias
आंगनबाड़ी में दाखिले के बाद बच्चा

आंगनबाड़ी केंद्र में अपने बच्चे को पढ़ाने की पहल चमोली डीएम स्वाति एस भदौरिया ने की तो इसका सकारात्मक संदेश गया। डीएम के बाद अब जिले के मुख्य उद्यान अधिकारी ने अपने बेटे का दाखिला आंगनबाड़ी केंद्र में कराया है। 

विज्ञापन


चमोली के गोपेश्वर गांव में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र वीआईपी आंगनबाड़ी बनती जा रही है। 18 नवंबर को जिला उद्यान अधिकारी नरेश यादव और उनकी पत्नी श्वेता ने दो वर्षीय बेटे अनंत यादव का दाखिला आंगनबाड़ी केंद्र में करवाया। नरेश यादव का कहना है कि डीएम ने अपने बेटे का दाखिला आंगनबाड़ी में करवा कर सबको प्रेरणा दी है।
विज्ञापन


हमने भी उन्हीं से प्रेरणा ली और बेटे का दाखिला यहां करवाया। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालय और आंगनबाड़ी में किताबी ज्ञान के साथ-साथ बच्चों को संस्कारों की शिक्षा भी मिलती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने इसलिए कराया था बेटे का दाखिला

उत्तराखंड में चमोली की जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया और आईएएस नितिन भदौरिया ने अपने दो साल के बेटे अभ्युदय भदौरिया का दाखिला प्ले स्कूल के बजाय आंगनबाड़ी केंद्र में कराकर अनोखी पहल की थी। बच्चे को अब नियमित रूप से केंद्र में  भेजा जा रहा है।  

इसको लेकर उन्होंने कहा कि लोगों को केंद्र सरकार की इस कल्याणकारी योजना के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहिए। शायद हमारी इस पहल से लोग इसके लिए प्रेरित हो सकें। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजना है। इसका सभी को फायदा लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed