फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   government not care disaster victims.

प्रदेश सरकार ने नहीं ली आपदा पीड़ितों की सुध: भट्ट 

Fri, 17 Jun 2016 03:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 17 Jun 2016 03:08 AM IST
विज्ञापन
government not care disaster victims.
अजय भट्ट - फोटो : AmarUjala

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने केदारनाथ आपदा पीड़ितों की मदद के लिए प्रदेश सरकार की अब तक कोशिशों पर सवाल उठाए है। उन्होंने कहा है कि इस संवेदनशील मुद्दे पर मुख्यमंत्री हरीश रावत इतने असंवेदनशील है कि उन्हें विस्थापन से संबंधित गांवों की सही जानकारी भी नहीं है।

विज्ञापन


विस्थापन प्रक्रिया के लिए सरकार आज तक कोई सर्वे नहीं कर पाई है। सरकार द्वारा आपदा पीड़ितों को जो मुआवजा बांटा गया उसमें भी अनियमितता बरती गई है। एक फर्जी सोसायटी बनाकर सरकार ने करोड़ों रुपये का भुगतान अपने चहेतों को किया है।
विज्ञापन


फर्जी मुआवजा पाने वालों को माफी
बताया कि जिलाधिकारी द्वारा फर्जी मुआवजा पाने वाले लोगों से वसूली का आदेश जारी किया गया, तो मुख्यमंत्री ने इस विषय को कैबिनेट में लाकर ऐसे लोगों को माफी दे दी गई। भट्ट ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा है कि केदार धाम में बिना मास्टर प्लान के कार्य हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि सरकार ने कोई मास्टर प्लान बनाया है तो उसे सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा है? वाडिया इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों की रिपोर्ट है कि केदारनाथ के घाट निर्माण में कई खामियां हैं, अगर इन खामियों को दूर नहीं किया गया तो भविष्य में खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आपदा के हर एक पीड़ित के पुनर्वास की बात कही थी। स्थिति यह है कि आज तक एक भी पीड़ित का पुनर्वास नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed