{"_id":"57a36c374f1c1bb17b2b8e8a","slug":"government-new-policy-fo-stone-crusher","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टोन क्रशर संचालकों पर सरकार फिर मेहरबान, बदलेगी नीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टोन क्रशर संचालकों पर सरकार फिर मेहरबान, बदलेगी नीति
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 04 Aug 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
स्टोन क्रशर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य के विभिन्न इलाकों में संचालित सैकड़ों स्टोन क्रशर के संचालकों पर सरकार एक बार फिर मेहरबान होती नजर आ रही है। सरकार स्टोन क्रशर को क्लस्टर विकसित कर नदियों से स्थानांतरित करने के बजाए आसान नीति बनाने जा रही है। ताकि स्टोन क्रशर संचालकों को राहत दी जा सके। यह स्थिति तब है जब एनजीटी और केंद्र ने राज्य सरकार को क्लस्टर विकसित कर स्टोन क्रशर्स को नदियों से स्थानांतरित करने का सख्त फरमान जारी किया है।
विज्ञापन
प्रदेश भर में संचालित स्टोन क्रशर्स को क्लस्टर विकसित कर स्थानांतरित किया जाना है। यह कार्य दो साल से किया जा रहा है, लेकिन सरकार स्टोन क्रशर का स्थानांतरण तो दूर कलस्टर के लिए जमीन तक चिह्नित नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
सरकार ने स्थानांतरण की तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई, बावजूद अभी तक इस दिशा में कोई प्रगति नहीं हुई है। अब सरकार स्टोन क्रशर संचालकों पर एक बार फिर मेहरबान नजर आ रही है।
विज्ञापन
तो ये है वजह
कैबिनेट मंत्री नवप्रभात का कहना है कि क्लस्टर विकसित कर स्टोन क्रशर्स को नदियों से स्थानांतरित किया जाना आसान नहीं है। इसलिए अब सरकार नई आसान नीति बनाने जा रही है ताकि स्टोन क्रशर्स को राहत दी जा सके।
सूत्रों की मानें तो इसके पीछे स्टोन क्रशर संचालकों का भारी दबाव है। ज्यादातर स्टोन क्रशर नदियों की कोख में संचालित है और वहां से हटाकर ले जाने में संचालकों को पूरा तामझाम समेटने के साथ ही मुनाफे में कमी आ सकती है। ऐसे में स्टोन क्रशर संचालक नहीं चाहते हैं कि क्लस्टर विकसित कर स्थानांतरण हो।