फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   government land is our land, says mayawati.

मायावती फिर बोलीं- जो जमीन सरकारी, वो जमीन हमारी

Fri, 10 Feb 2017 06:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 10 Feb 2017 06:59 AM IST
विज्ञापन
government land is our land, says mayawati.
लक्सर में मायावती - फोटो : AmarUjala

उत्तराखंड के लक्सर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी के शुरुआती नारे की याद दिलाई। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि पार्टी गठन के समय एक नारा चला था कि जो जमीन सरकारी वो जमीन हमारी। यह तभी संभव होगा जब मास्टर-की हमारे हाथ में हो।

विज्ञापन


उन्होंने भाजपा और कांग्रेस को आरक्षण के खिलाफ बताते हुए अंदरखाने मिलीभगत कर साजिश करने का आरोप लगाया। साथ ही दलित-मुस्लिम समीकरण को साधने का प्रयास भी किया।
विज्ञापन

 
लक्सर में हरिद्वार रोड पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश को आजाद हुए दशकों बीत गए, लेकिन आज भी दलितों और अल्पसंख्यकों की स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा-कांग्रेस खत्म करना चाहती हैं आरक्षण

government land is our land, says mayawati.
मायावती ने दलित-मुस्लिम मतदाताओं को रिझाने की कोशिश की। - फोटो : AmarUjala

केंद्र में भाजपा और कांग्रेस की सरकार ने इनके साथ हमेशा भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया है और इन्हें वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। आज भी बीजेपी और कांग्रेस की अंदरखाने मिली भगत है।

दोनों ही विरोधी पार्टियां आरक्षण खत्म करने की साजिश कर रही हैं। यही कारण है कि बीजेपी और आरएसएस आरक्षण की फिर से समीक्षा की बात कह रहे हैं।

नोटबंदी पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जनता के बजाए पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। नोटबंदी से न सिर्फ हमारी आर्थिक अर्थव्यवस्था पर दुष्प्रभाव पड़ा है, बल्कि 90 प्रतिशत जनता परेशान हुई है।

भाजपा ने अपना कालाधन लगा दिया ठिकाने

government land is our land, says mayawati.
लक्सर में मायावती की रैली में अच्छी भीड़ रही। - फोटो : AmarUjala

उन्होंने कहा कि नोटबंदी से मोदी की नीयत पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कारण कि उन्होंने चहेतों का कालाधन पहले ही ठिकाने लगवा दिया। बीएसपी की ओर से बार-बार सवाल उठाने पर भी कोई जवाब नहीं दिया गया।

इससे साबित होता है कि दाल में थोड़ा नहीं बल्कि पूरी दाल काली है। धनबल के सहारे ही बीजेपी अब उत्तराखंड में सत्ता का सपना देख रही है, जिसका हमें वोट के माध्यम से जवाब देना है। 

शीशे के घर वाले दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते

government land is our land, says mayawati.
मायावती - फोटो : AmarUjala

लक्सर में जनसभा को संबोधित करने के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि जिनके घर शीशे के होते हैं वो दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते, लेकिन नरेंद्र मोदी स्वयं तो शीशे के घर में रहते हैं पर दूसरों पर पत्थर फेंकना नहीं भूलते हैं।

उन्होंने कहा कि बीजेपी में व्यापम सहित तमाम घोटालों के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरों पर ही आरोप लगाते हैं, जबकि अपने अंदर झांकने का प्रयास नहीं करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed