फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government is ignoring the demand of Anganwadi workers

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग को अनसुना कर रही सरकार

Wed, 22 Jan 2020 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Government is ignoring the demand of Anganwadi workers
विकासनगर ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : VIKAS NAGAR
मानदेय बढ़ोतरी, राज्य कर्मचारी घोषित करने समेत विभिन्न मांगों के समर्थन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष संध्या नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार को कर्मचारियों की मांग से कोई लेना-देना नहीं है। सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग पर आंख मूंद बैठी हुई है। लंबे समय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मानदेय बढ़ोतरी करने समेत राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है। दिन में सात से आठ घंटे की जॉब करने के बावजूद उन्हें मानदेय के नाम पर 6000 रुपये दिए जाते हैं जो उनका शोषण है। कहा जब तक सरकार उनके मानदेय को बढ़ा 18 हजार रुपये नहीं कर देती उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में सुमनलता, कुसुम दास, रजनी राठौर, उमा सैनी, बीना, बबीता, मीनू, शशि, बबली, सुधा रानी, नीलम, तरन्नुम सागर शशि, मीना देवी, नाजिमा, संगीता, रुकसाना, आंचल, अमृता, मीना, ऊषा पाल, सुनीता, वंदना, अंजना पाल, सुदेश, रुबिना अंसारी, वर्षा, अंजुम, साशना, अंजु चौहान, रिता पंवार, बरिसा, सीमा, दीपा उनियाल, मेनका, सलोचा, कौशल्या आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोजनमाताआें का धरना प्रदर्शन जारी
विकासनगर। विभिन्न सूत्री मांगों के समर्थन में भोजनमाताओं का धरना प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को पछवादून विकास मंच के संयोजक अतुल शर्मा ने धरनास्थल पर पहुंच आंदोलन को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि भोजनमाताओं की मांगों के संबंध में वे शिक्षा निदेशक से वार्ता करेंगे। भोजनमाताओं की मांग उचित हैं सरकार को अविलंब उन पर ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर जूनियर शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष अनंत सोलंकी, भोजनमाता संगठन की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा देवी, बिट्टो देवी, कमला राणा, ममता, रेनू, माधुरी तोमर, संतोष, सुमन, दीपा थाप, लज्जा देवी, शर्मिला डिमरी, बबीता, भागीरथी, श्यामो देवी, बिरमा, राजबाला, चिंतो, रजनी, निर्मला देवी, सरला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed