फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government House And other Facilities will not girl former chief Ministers of Uttarakhand

उत्तराखंड: अब भूतपूर्व होने पर मुख्यमंत्रियों को नहीं मिलेगा सरकारी आवास और अन्य सुविधाएं

Sat, 07 Sep 2019 10:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 07 Sep 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
Government House And other Facilities will not girl former chief Ministers of Uttarakhand
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड में अब 31 मार्च 2019 से भूतपूर्व होने वाले मुख्यमंत्रियों को सरकारी आवास की सुविधा नहीं मिलेगी। पूर्व मुख्यमंत्रियों के आवास किराये में छूट को लेकर राजभवन से मंजूर अध्यादेश में यह प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन


विधायी विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। प्रदेश के पांच पूर्व मुख्यमंत्रियों, मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी, भगत सिंह कोश्यारी, डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा और हरीश रावत को आवास किराये में छूट का कानूनी प्रावधान कर बड़ी राहत दे दी गई है। 
विज्ञापन


उत्तराखंड भूतपूर्व मुख्यमंत्री सुविधा (आवासीय एवं अन्य सुविधाएं) अध्यादेश 2019 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के जारी होने से पूर्व मुख्यमंत्रियों को बड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च न्यायालय ने एक जनहित याचिका पर पूर्व मुख्यमंत्रियों से बाजार दर पर किराया वसूली के आदेश दिए थे। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने अदालत में अपील की थी, जो खारिज हो गई।

इस बीच प्रदेश सरकार ने अध्यादेश लाकर यह व्यवस्था कर दी कि सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को आवंटित आवास किराये की वसूली सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर की जाएगी।

अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि 31 मार्च 2019 से कोई पूर्व मुख्यमंत्री सरकारी आवास व अन्य सुविधाओं का हकदार नहीं होगा। भूतपूर्व होने वाले ऐसे मुख्यमंत्रियों को वाहन, चालक, जनसंपर्क अधिकारी, चतुर्थ श्रेणी कर्मी, टेलीफोन अटैंडेंट, सुरक्षा गार्ड चौकीदार, ओएसडी की सुविधा नहीं मिलेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed