फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   government gave Police protection to triple talaq victim shayara bano

तीन तलाक: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सायरा बानो को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, दो आरक्षी तैनात

Wed, 23 Aug 2017 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर Updated Wed, 23 Aug 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
government gave Police protection to triple talaq victim shayara bano

तीन तलाक को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वाली सायरा बानो की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन बेहद सतर्क है। उसकी सुरक्षा के लिए बगैर वर्दी के दो आरक्षी तैनात किए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद काशीपुर पहुंची सायरा की सुरक्षा के लिए दो आरक्षी तैनात कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस को खुफिया जानकारी मिली है कि तीन तलाक के विवाद को लेकर सायरा को कुछ लोगों से खतरा हो सकता है। सीओ राजेश भट्ट ने बताया यद्यपि सायरा ने सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की मांग नहीं की है, लेकिन प्रकरण चर्चित होने के कारण एहतियात के तौर पर सुरक्षा कर्मी लगाए गए हैं।   
विज्ञापन


वहीं, सुप्रीम कोर्ट से तलाक अमान्य घोषित होने के बाद पति के घर लौट जाने के सवाल पर सायरा ने कहा कि रिजवान ने एक साल पहले इलाहाबाद दरियाबाग निवासी एक महिला से दूसरा विवाह कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में अब रिजवान के पास लौट जाने का कोई उनका कोई विचार नहीं है। उसकी लड़ाई उन महिलाओं के अधिकारों को लेकर होगी, जो समझौते के बाद अपने पतियों के पास लौट जाना चाहती है। हलाला की रूढ़िवादी परंपरा के चलते उनका घर नहीं बस पा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed