{"_id":"1ba0ed3f482a9243cb99c1bd6ceed642","slug":"gossip-about-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये पूजा केवल साहबों की है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये पूजा केवल साहबों की है...
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 09 Sep 2013 12:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में आई आपदा के बाद 11 सितंबर को केदारनाथ में पूजा फिर से शुरू होनी है, लेकिन पूजा में स्थानीय लोगों को शामिल नहीं होने दिया जा रहा है। शायद यह पूजा केवल साहबों के लिए ही है। तभी तो स्थानीय लोगों के साथ ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग में जगह-जगह नई पुलिस चौकियां खोल दी गई हैं, हेलीकॉप्टर से पुलिस फोर्स को जगह-जगह घाटी में उतारा गया है। कर्फ्यू जैसे हालत बने हैं। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि अपनी नाकामी पर पर्दा डालने के लिए सरकार यह सब कर रही है।
विज्ञापन
सरकार नहीं चाहती कि आपदा में हुए जान माल के नुकसान की वास्तविक स्थिति क्षेत्र की जनता जान पाए। यदि जनता सब जान जाएगी तो लोगों में नाराजगी बढ़ेगी। जिसका खामियाजा सरकार को पंचायत चुनाव में उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
जबकि जनता को क्षेत्र में जाने से अभी रोके रखा गया तो कुछ समय बाद मंदिर के कपाट बंद हो जाएंगे और मामला अगले साल के लिए टल जाएगा। लोगों का कहना है कि यात्री और स्थानीय लोग जब आपदा में फंसे थे तब पुलिस का कुछ अता पता नहीं था, जबकि अब ग्रामीणों पर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है। बहु बेटियां ससुराल से मायके नहीं जा पा रही हैं।