{"_id":"f0b19ccaef2ae91a87559196ed8f389b","slug":"gossip-about-district-magistrate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोर तप के बाद भी नहीं टिके साहब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोर तप के बाद भी नहीं टिके साहब
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 19 Oct 2015 04:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुर्सी का मोह जल्दी से छूटता नहीं है। धार्मिक अनुष्ठान और कर्मकांड भी कलक्टर साहब की कुर्सी नहीं बचा सके।
विज्ञापन
अंगद के पैर की तरह जमे इस अफसर की गहराई नापने में सरकार को भी बहुत वक्त लग गया। लेकिन आखिरी वक्त तक खबर नहीं थी कि क्या होने वाला है।
कलक्टर के पद पर बने रहने के लिए इन महाशय ने क्या नहीं किया। हिमालय की कंद्राओं से जड़ी-बूटी मंगाकर महायज्ञ कराया गया, गंगा मैया से भी प्रार्थना की, मंदिरों में 21-21 हजार रुपए की दक्षिणा दी, गाय दान की, भंडारे कराए, लेकिन वक्त ने सारी बाजी पलट डाली।
साहब सुबह सवेरे दफ्तर जाने या जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय अपनी पोस्टिंग रुकवाने के लिए धार्मिक अनुष्ठान में लग जाते थे। पूरा स्टाफ परेशान, कैसे हो काम। धार्मिक कर्मकांड करते करते हुए ये महाशय यह भी भूल गए कि हर शह वक्त की गुलाम होती है।
विज्ञापन