{"_id":"fe46447411225966e3c6a49d478b1e4d","slug":"gossip-about-dehradun-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केक के जश्न पर दौड़ पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केक के जश्न पर दौड़ पड़ी पुलिस
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 03 Sep 2014 04:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के डीएवी कॉलेज में इन दिनों छात्र संघ चुनाव की भारी गहमागहमी है। कॉलेज में कई बार छात्रों का झगड़ा होना पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका है।
विज्ञापन
ऐसे ही एक मामले में अचानक तब पुलिस की फजीहत हो गई जब बर्थडे सेलिब्रेशन केहो हल्ले पर पुलिस लाठियां लेकर दौड़ पड़ी। आर्यन छात्र संगठन के कुछ कार्यकर्ता अपने साथी का बर्थडे कॉलेज परिसर में ही मनाने लगे।
विज्ञापन
बाइक पर केक रखकर काटा और फिर बर्थडे ब्वाय को केक से सराबोर कर दिया। इस मौके पर कुछ साथियों ने हो हल्ला किया तो पुलिस केकान खड़े हो गए। लगा कि जैसे फिर झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी लाठियां लेकर उधर दौड़ पड़े। गालियां बकते हुए जब छात्रों की ओर बढ़े तो उनकी जश्न की मस्ती काफूर हो गई। लेकिन जब पास जाकर पुलिस ने देखा तो पुलिस को अपनी फजीहत महसूस हुई। बर्थडे सेलिब्रेशन देखकर पुलिस वापस लौट आई।