{"_id":"c5e709bf08c668c7b6910bdb3014a2ca","slug":"gossip-about-dehradun-officer-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम उन्हें मिलते हैं जिन्हें पीना नहीं आता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम उन्हें मिलते हैं जिन्हें पीना नहीं आता
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 26 Feb 2015 04:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुगुणा सरकार में तमाम विरोध और विवादों के बावजूद ठाठ के साथ जिले की कलक्टरी करने वाले एक साहब की इन दिनों नींद उड़ी है।
विज्ञापन
नींद आए भी कैसे, सूबे के निजाम ने बढ़िया पोस्टिंग करने की जगह इनका नाम एक साल बाद की प्रतीक्षा सूची में डाल दिया है। जनाब बड़ी मुश्किल से वक्त लेकर सरकार के सामने पेश हुए।
उन्होंने एमडीडीए उपाध्यक्ष बनने की ख्वाहिश रखी। सरकार ने गौर देखा और बोले एक साल बाद आना, तब सोचूंगा। अभी जो काम कर रहे हो, उसे संजीदगी से करो। बेचारे दिग्गज हाकिम मरते क्या न करते।
विज्ञापन
सरकार से ऐसी उम्मीद नहीं थी, लेकिन जो मिला उस गम को भुलाना आसान नहीं है। अब भड़ास मिटाने के लिए यही कहते घूम रहे हैं, निजाम-ए-मयकदा कुछ इस कदर बिगड़ा है ए साकी, जाम उन्हीं को मिलते हैं जिन्हें पीना नहीं आता।
विज्ञापन