{"_id":"d30c76a509aa2cd339a5bd63dffc77bd","slug":"gorkha-regiments","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाथा के बीच शहीदों को टेका माथा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाथा के बीच शहीदों को टेका माथा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 11 Nov 2013 08:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के शहीद दुर्गा मल्ल पार्क में रविवार को गोरखा राइफल्स का 127वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर गोरखा राइफल्स के सेवानिवृत्त अधिकारियों ने बीते दिनों को याद करने के साथ ही शहीदों का नमन किया।
विज्ञापन
पाकिस्तान में हुई गोरखा राइफल्स की स्थापना
गढ़ी कैंट स्थित पार्क में दोपहर साढ़े 12 बजे मिलन समारोह का आयोजन हुआ। सादे समारोह के दौरान रिटायर्ड कैप्टन खेम बहादुर थापा ने बताया कि 10 नवंबर 1886 को ऐबटाबाद (पाकिस्तान) में 2/ 5 गोरखा राइफल्स की स्थापना हुई थी। स्थापना के बाद द्वितीय विश्व युद्घ में राइफल्स के जवानों ने अदम्य साहस का परिचय दिया।
विज्ञापन
इसके लिए 2/ 5 गोरखा राइफल्स के तीन जवानों सूबेदार (रिटायर्ड) नेत्र बहादुर (मरणोपरांत), सूबेदार मेजर ऑर्डिनरी कैप्टन (रिटायर्ड) गजेघले और सूबेदार मेजर ऑर्डिनरी कैप्टन (रिटायर्ड) अगन सिंह राय को विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित किया गया था। इस दिन को मिलन समारोह के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों ने पुराने दिनों की याद ताजा की। इस अवसर पर पीबी थापा, सीबी थापा, आईबी थापा, लक्ष्मण मल्ल, बीएस मल्ल, एसएच पुरोहित, पीएस क्षेत्री, एमएस क्षेत्री, राजन तमांग, संजय थापा, चंद्र बहादुर थापा, वाईबी गुरुंग, अजय कुमार मल्ल आदि लोग उपस्थित थे।