फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Goods worth lakhs burnt in the fire in shops, four fire engines brought it under control in two hours

Dehradun News: दुकानों में आग से लाखों का सामान जला, चार दमकल वाहनों ने दो घंटे में पाया काबू

Sat, 12 Apr 2025 02:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs burnt in the fire in shops, four fire engines brought it under control in two hours
पलटन बाजार स्थित चार दुकानों में आग लग गई। इससे दुकानों में रखा लाखों का माल जलकर राख हो गया। आग इतनी भयंकर थी कि चार गाड़ियों की मदद से करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। उधर, विधानसभा भवन के एक कक्ष में भी आग लग गई। इंस्पेक्टर कोतवाली चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात करीब पौने दो बजे पलटन बाजार स्थित शर्मिनल मार्केट नाम के कॉम्प्लेक्स में आग लगने की सूचना मिली थी। यहां पर चार दुकानें हैं। इनमें एक कास्मेटिक और तीन दुकानें कपड़ों की हैं। आग निचले तल की दुकान पर लगी थी और देखते ही देखते चारों दुकानों तक फैल गई। मौके पर कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। पहले एक गाड़ी से पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग विकराल होने लगी। इस पर वहां तीन और गाड़ियों को बुलाया गया। चारों ओर से पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया गया। करीब पौने चार बजे आग पर काबू पाया जा सका। बताया जा रहा है कि आग यहां पर बिजली के तारों में लगी थी, लेकिन फायर ब्रिगेड की जांच के बाद ही कारणों का सही पता चल सकेगा। कपड़े की दुकान में लगी आग के बाद दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की ओर से 51 हजार की सहायता राशि दी गई। व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैंसोन ने पदाधिकारियों के साथ दुकान पर पहुंचकर दुकान स्वामी से मुलाकात की और घटना से हुए नुकसान की जानकारी ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed