फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Goods train derailed during shunting in Rishikesh

Rishikesh: शंटिंग के दौरान पटरी से उतरा मालगाड़ी का डिब्बा, रेलवे मंडल मुख्यालय ने दिए जांच के आदेश

Tue, 07 Mar 2023 10:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 07 Mar 2023 10:19 PM IST
सार

रेलवे मंडल मुख्यालय मुरादाबाद की ओर से इस मामले में जांच के आदेश दिए गए। बता दें कि एक सप्ताह पहले देहरादून रेलवे स्टेशन पर भी शंटिंग के दौरान ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतर गया था, जिसमें लोको पायलट की गलती सामने आई थी।

विज्ञापन
Goods train derailed during shunting in Rishikesh
पटरी से उतरी मालगाड़ी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सोमेश्वर नगर के पास मालगाड़ी का एक डिब्बा शंटिंग के दौरान अचानक पटरी से उतर गया। घटना के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। रेलवे मंडल मुख्यालय ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन


मंगलवार शाम एक मालगाड़ी हरिद्वार से ऋषिकेश आ रही थी। इस गाड़ी में छह डिब्बे लगे थे। रेलवे सूत्रों ने बताया कि मालगाड़ी जैसे ही सोमेश्वरनगर के पास पहुंची तभी उसके एक डिब्बा अचानक पटरी से नीचे उतर गया। लोको पायलट ने अचानक ट्रेन रोक दी। इसकी सूचना रेलवे कट्रोल रूम और स्थानीय अधिकारियों को दी। घटना के बाद अधिकारी मौके की ओर दौड़ पड़े। 

विज्ञापन

 


रेलवे अधिकारियों ने मौके पर लोको पायलट से घटना की जानकारी ली। इस घटना में किसी के नुकसान होने की सूचना नहीं है। स्टेशन अधीक्षक एसके शर्मा ने बताया कि स्टेशनों में बने यार्ड के बीच मालगाड़ी अक्सर शंटिंग करती रहती है। मंगलवार को भी शंटिंग के दौरान मालगाड़ी का आखिरी डिब्बा का पहिया एक पटरी से उतरकर दूसरी पटरी पर चला गया था। घटना से किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं रेलवे मंडल मुख्यालय मुरादाबाद की ओर से इस मामले में जांच के आदेश दिए गए। बता दें कि एक सप्ताह पहले देहरादून रेलवे स्टेशन पर भी शंटिंग के दौरान ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतर गया था, जिसमें लोको पायलट की गलती सामने आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed