फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Goods and jewelry worth lakhs stolen

Dehradun News: दो घरों के ताले तोड़कर लाखों का सामान और गहने चोरी

Sun, 30 Jul 2023 02:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Goods and jewelry worth lakhs stolen
देहरादून। शहर के दो घरों के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये का सामान और गहने चोरी कर लिए। पुलिस ने दोनों घटनाओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इनमें एक घटना नेहरू कॉलोनी और दूसरी कैंट थाना क्षेत्र की है। पुलिस को कुछ संदिग्धों के चेहरे भी सीसीटीवी फुटेज में दिखे हैं।
विज्ञापन

घटना एक : टीवी और बर्तन किए चोरी

पहली घटना नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के अशोक विहार में गत 22 जुलाई की रात हुई। एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि मामले की शिकायत अंशु आनंद ने की। उन्होंने बताया कि वह परिवार के साथ 22 जुलाई को मकान पर ताला लगाकर बाहर गए थे। अगले दिन जब लौटे तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ है। अंदर से एक टीवी और कुछ बर्तन आदि चोरी हो गए हैं। एसओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


----

घटना दो : मसूरी गए व्यक्ति के घर से नकदी व गहनों पर किया हाथ साफ

अक्षय कुमार गुप्ता मसूरी में काम करते हैं। उनका घर कैंट थाना क्षेत्र के रामविहार में है। गत बृहस्पतिवार की शाम वह मसूरी चले गए थे। वहां से अगले दिन जब लौटे तो मकान का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने अंदर रखी नकदी और महिलाओं के गहने चोरी कर लिए। एसएचओ कैंट संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि अभी चोरी हुए सामान की लिस्ट नहीं दी गई है। मामले में जांच की जा रही है। कुछ सीसीटीवी फुटेज में संदिग्धों के चेहरे नजर आए हैं। इसके आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed