फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   good news for uttarakhand female teacher

महिला शिक्षकों को उच्च शिक्षा मंत्री ने दी सौगात

Tue, 22 Jul 2014 03:59 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 22 Jul 2014 03:59 PM IST
विज्ञापन
good news for uttarakhand female teacher

उत्तराखंड में जल्द ही महिला शिक्षकों की पोस्टिंग की राह आसान बनाने की तैयारी है।

विज्ञापन


सरकार चाहती है कि महिला शिक्षकों को अगर पहाड़ के सुदूर इलाके में भी पोस्टिंग दी जाए तो वहां तक सड़क मार्ग बस या वाहन की आवाजाही आवश्यक रूप से हो।

उच्च शिक्षा मंत्री इंदिरा हृदयेश ने सोमवार को विभाग की समीक्षा कर अधिकारियों को इस संबंध में शीघ्र पॉलिसी बनाने को कहा है।

महिला शिक्षकों को सुविधा देने की तैयारी

good news for uttarakhand female teacher

मंत्री इंदिरा हृदयेश ने बताया चयन बोर्ड से आए नए शिक्षकों की तैनाती में भी तुलनात्मक तरीके से इस बात पर जोर रहेगा कि महिला शिक्षकों को उन्हीं स्कूलों में तैनाती दी जाए जहां तक सड़क मार्ग हो और बस या अन्य वाहन आते-जाते हों।

उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा निदेशालय के आला अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रदेश में जो स्कूल स्वीकृत हुए हैं उनकी मॉनिटरिंग करें ताकि वहां जल्द से जल्द पढ़ाई शुरू कराई जा सके।

मंत्री का कहना है कि इन स्कूलों में पदों पर भर्ती हो जाने से कई प्राचार्य खाली बैठे हैं। जिन स्कूलों की बिल्डिंग बन रही है उसकी प्रगति भी देखें ताकि ठेकेदार समय पर काम पूरा करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर हुए तबादलों पर भी चर्चा

good news for uttarakhand female teacher

मंत्री ने बताया कि बैठक में इस बात की जानकारी भी मिली है कि तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों के काफी पद खाली हैं।

इन्हें शीघ्र ही अधीनस्थ चयन सेवा आयोग के माध्यम से भरा जाएगा। बैठक में उच्च शिक्षा में कोर्ट के आदेश पर हुए तबादलों पर भी चर्चा हुई।

(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-anoop@del.amarujala.com और इस नंबर- 8392946252 पर संपर्क कर सकते हैं।)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed