फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   good news for teachers in choti diwali

छोटी दिवाली पर खिले शिक्षकों के चेहरे, मिला बड़ा तोहफा

Wed, 18 Oct 2017 07:26 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 18 Oct 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
good news for teachers in choti diwali
इस संबंध में शासनादेश जारी हुआ - फोटो : Demo pic

छोटी दिवाली के दिन अतिथि शिक्षकों को एक और तोहफा मिल गया है। सचिव विद्यालयी शिक्षा चंद्रशेखर भट्ट ने बुधवार को इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


अब अतिथि शिक्षक 31 मार्च, 2018 तक सेवाएं दे सकेंगे। विद्यालयों में खाली पड़े प्रवक्ता के पदों पर अतिथि शिक्षक सेवाएं देंगे।

अतिथि शिक्षकों को सेवा विस्तार दिए जाने से उन राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों की पढ़ाई का नुकसान नहीं होगा, जहां प्रवक्ता के पद खाली हैं।

कई राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ताओं के पद खाली

good news for teachers in choti diwali
nainital high court - फोटो : google
चार दिन पहले अतिथि शिक्षकों को सेवा विस्तार दिए जाने के संबंध में हाईकोर्ट ने शासन को निर्देश दिए थे। इसी निर्देश के अनुपालन में बुधवार को सचिव विद्यालयी शिक्षा ने शासनादेश जारी कर दिया है।

अतिथि शिक्षकों का सेवा विस्तार 31 मार्च कर दिया गया है। शासनादेश में कहा गया है कि अतिथि शिक्षक विद्यालयों में खाली प्रवक्ता के पदों पर सेवाएं देंगे। अगर खाली पदों पर बीच में किसी प्रवक्ता की नियुक्ति हो जाती है तो उनकी सेवा समाप्त हो जाएगी।

अगर कोई नियुक्ति नहीं होती तो सेवाएं 31 मार्च, 2018 तक जारी रहेंगीं। अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति और सेवा विस्तार से छात्रों की पढ़ाई बाधित नहीं होगी। कई राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ताओं के पद खाली हैं। इससे छात्रों की पढ़ाई में बाधा आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed