{"_id":"86a97a708b335c6a113ebc0603121ef9","slug":"good-news-for-state-employee-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 हजार कर्मचारियों को मिला सीधा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 हजार कर्मचारियों को मिला सीधा फायदा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 26 Feb 2014 10:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य कर्मचारियों की एक बेहद पुरानी मांग को स्वीकार करते हुए उत्तराखंड शासन ने एसीपी में संशोधन कर दिया है।
विज्ञापन
पे बैंड में वृद्धि का लाभ
अब एसीपी के तहत पदोन्नति मिलने पर कर्मचारियों को पे बैंड में वृद्धि का लाभ भी मिल पाएगा। पहले के शासनदेश में कर्मियों को केवल ग्रेड पे में बढ़ोत्तरी का फायदा ही मिल पा रहा था।
पढ़ें, देहरादून की शांत वादियों में लड़कियों ने उठाए ‘हथियार’
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का दावा है कि एसीपी की विसंगति दूर होने से प्रदेश के करीब 40 हजार राज्य कर्मियों को फायदा होगा।
सामान्य रूप से पदोन्नति न हो पाने पर पात्रता रखने वाले कर्मचारियों के लिए छठे वेतन आयोग की संस्तुतियों में एसीपी (एश्योर्ड कैरियर प्रोगेशन) की व्यवस्था की गई थी। इसके तहत तीन पदेान्नतियों में अगला स्केल देने को कहा गया था।
विज्ञापन
पढ़ें, कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ेगा पुदीना
प्रदेश में इसका शासनादेश जारी हुआ तो उसमें केवल ग्रेड पे में वृद्धि का राइडर भी जोड़ दिया गया। इससे उन कर्मचारियों को दिक्कत हुई जिनका पदोन्नति पर पे बैंड भी बदल रहा था।
मसलन 4800 से 5400 की ग्रेड पे होने पर पे बैंड 9300-34800 से बदलकर 15600-39100 हो जाता है पर पूर्व की एसीपी की व्यवस्था केतहत कर्मचारियों को केवल 600 रुपए ग्रेड पे का फायदा ही मिल पा रहा था।
बदले हुए वेतनमान का लाभ भी
मंगलवार को प्रमुख सचिव वित्त राकेश शर्मा की ओर से जारी आदेश में इस राइडर को हटा दिया गया। अब कर्मचारियों को ग्रेड पे केसाथ ही बदले हुए वेतनमान का लाभ भी मिल पाएगा।
पढ़ें, खुद नौकरी छोड़ी, अब दे रहे दूसरों को रोजगार
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधिमंडल इस मांग को लेकर हाल ही में मुख्यमंत्री हरीश रावत से भी मिला था। परिषद के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह के मुताबिक शासनादेश में संशोधन होने से प्रदेश के करीब 40 हजार राज्य कर्मचारियों को सीधा फायदा मिलेगा।
पढ़ें, इलेक्ट्रॉनिक पेन लिखेगा अपराधी का कच्चा चिट्ठा
परिषद के प्रवक्ता अरुण पांडे के मुताबिक इससे कर्मचारियों का यह विश्वास भी पुख्ता हुआ है कि सरकार कर्मचारियों की अन्य मांगों को लेकर गंभीर है।