{"_id":"ae2487bc2ca69009ef7645f14bece5c0","slug":"good-news-for-roadways-department-contract-employee","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल पुराने संविदा कर्मी होंगे पक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल पुराने संविदा कर्मी होंगे पक्के
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 23 May 2014 01:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड परिवहन निगम में पांच साल की सेवा पूरी कर चुके 109 संविदा चालक व परिचालक भी नियमित होंगे।
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में बनी सहमति
शनिवार को महाप्रबंधक प्रशासन और वित्त नियंत्रक के साथ हुई रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में यह सहमति बनी।
परिषद के महामंत्री विजय कुमार ममंगाई ने बताया वार्ता में प्रबंधन से हुए समझौते के तहत 206 मृतक आश्रितों के नियुक्ति आदेश भी जारी कर दिए गए।
उन्होंने बताया, कर्मचारियों का एसीपी एरियर का भुगतान प्रारंभ कर दिया गया है। यह भुगतान कुल 36 लाख रुपए का है।
जनवरी से जून 2010 तक के महंगाई भत्ते के एरियर को भी स्वीकृति मिल चुकी है। वार्ता में कर्मचारियों की तरफ से दिनेश गोसाई, प्रेम सिंह रावत, शिवनारायण तिवारी, रामचंद्र रतूड़ी, विपिन बिज्लवाण, नरेंद्र लूथरा, अनुराग नौटियाल आदि उपस्थित रहे।